Saif-Kiara movie

Saif-Kiara Movie: सैफ अली खान के साथ पहली बार स्क्रीन साझा करते दिखेंगी कियारा अडवाणी, कनिका ढिल्लों की फिल्म में जमेगी जोड़ी 

Saif-Kiara Movie: सैफ अली खान और कियारा अडवाणी की जोड़ी पहली बार बड़े पर्दे  पर दिखेगी दरअसल ये दोनों कलाकार कनिका ढिल्लों के डायरेक्शन में बन रही एक फिल्म में साथ नजर आएँगे।

बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा अडवाणी इन दिनों बहुप्रतीक्षित फिल्म Toxic को लेकर चर्चा में बनी हुई है। इस फिल्म में कियारा साउथ सुपरस्टरार यश के साथ स्क्रीन साझा करते दिखेंगे। यह मूवी जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। वहीं इस बीच कियारा की अपकमिंग फिल्म को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक ये पहली बार सैफ अली खान के साथ स्क्रीन स्पेस (Saif-Kiara) साझा करती दिखेंगी।

Saif-Kiara पहली बार स्क्रीन साझा करेंगे

दरअसल पिंकविला की एक रिपोर्ट के मुताबिक सैफ अली खान और कियारा अडवाणी राइटर कनिका ढिल्लों की फिल्म में लीड रोल में नजर आएँगे। बता दे कि ये फिल्म कनिका की डायरोक्टोरियल डेब्यू मूवी होने वाली है, जिसका निर्माण फरहान अख्तर और रितेश सिंधवानी का प्रोडक्शन हाउस एक्सेल एंटरटेनमेंट करेगा।

लंबे समय से चल रहा Saif-Kiara की फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम

रिपोर्ट में बताया गया है कि Saif-Kiara कि ये फिल्म एक इंटेंस थ्रिलर होगी, जिसमें सुपरनैचुरल तत्व भी शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि इस फिल्म की स्क्रिप्ट इन दोनों एक्टर्स को ध्यान में रखकर ही तैयार की जा रही है, जिसपर लंबे समय से काम चल रहा है और अब मेकर्स इसे आगे बढ़ाने के बारे में सोच रहे है।

कब शुरू होगी Saif-Kiara की फिल्म की शूटिंग

रिपोर्ट्स में आगे बताया गया है कि फ़िलहाल निर्माता इस फिल्म की स्क्रिप्ट के अंतिम चरण पर काम कर रहे है और आने वाले महीनों में इसे अंतिम रूप दे दिया जाएगा। इस फिल्म की शूटिंग इस साल के अंत में शुरू होने की उम्मीद है।

Saif-Kiara की अन्य अपकमिंग फिल्में

बात करें सैफ अली खान और कियारा अडवाणी के अन्य प्रोजेक्ट्स कि तो सैफ जल्द ही फिल्म हैवान (Haiwaan) में नजर आएँगे। प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी इस फिल्म में सैफ के साथ अक्षय कुमार को लीड रोल में देखा जाएगा।

वहीं कियारा अडवाणी जल्द ही फिल्म टॉक्सिक (Toxic) में नजर आएंगी। इस मूवी में इन्हे साउथ सुपरस्टार यश के साथ स्क्रीन साझा करते हुए देखा जाएगा। बता दे कि यह फिल्म 26 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top