Puran Gabbi

Awarapan 2 में भाई Puran Gabbi को विलेन का किरदार निभाते देख इमोशनल हुई वामिका गब्बी, बताया उन्हें कैसे मिली ये फिल्म 

इमरान हाश्मी की Awarapan 2 का ट्रेलर आज रिलीज हो गया है। इस फिल्म में वामिका गब्बी के भाई Puran Gabbi भी अहम रोल में नजर आएँगे। अब वामिका ने बताया कि उनके भाई को कैसे…

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाश्मी की मच अवेटेड फिल्म आवारापन 2 (Awarapan 2) का ट्रेलर रिलीज हो गया है, जिसे सोशल मीडिया पर जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। बता दे कि इस फिल्म में वामिका गब्बी के भाई पुराण गब्बी (Puran Gabbi) भी अहम रोल में नजर आएँगे। वहीं अब वामिका ने बताया कि उनके भाई ने इस रोल को पाने के लिए कितनी मेहनत की।

Awarapan 2 में  विलेन के रोल में छा गए Puran Gabbi

दरअसल हाल ही में वामिका गब्बी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से आवारापन 2 के ट्रेलर का एक छोटा सा हिस्सा शेयर किया है, जिसमें उनके भाई पुराण एक्शन अवतार में नजर आ रहे है। इसके साथ ही एक्ट्रेस ने अपने भाई के साथ एक बचपन की तस्वीर और एक अभी की तस्वीर भी साझा की है।

वामिका गब्बी ने भाई के लिए लिखा इमोशनल नोट

इन तस्वीरों को शेयर करते हुए वामिका ने अपने भाई Puran Gabbi के लिए एक इमोशनल नोट भी लिखा है। दरअसल एक्ट्रेस ने बताया कि जब पुराण को इस फिल्म के लिए सिलेक्ट किया गया था तो उन्हें पता नहीं था कि ये वामिका गब्बी के भाई है। एक्ट्रेस ने बताया कि उनके भाई ने ये फिल्म सिर्फ अपनी मेहनत और अपने दम पर हासिल की है।

दरअसल इस पोस्ट को शेयर करते हुए वामिका ने लिखा, “आज मेरे लिए बहुत ही इमोशनल दिन है। इस ट्रेलर को जो चीज सबसे खास बनाती है, वो ये नहीं है कि मेरे भाई पुराण गब्बी आवारापन 2 में विलेन का रोल निभा रहे है। बल्कि यह है कि वे यहां तक कैसे पहुंचे।”

यह तुम्हारी मेहनत और सब्र का फल है- वामिक गब्बी

वामिका ने आगे लिखा, “इसने ऑडिशन दिए, टीम से मिला, शॉर्टलिस्ट हुआ, फाइनल हुआ, फिल्म साइन की और इसके बाद बहुत बाद में एक कैजुअल बातचीत में उन्हें पता चला कि ये मेरा (वामिका गब्बी का) भाई है। इससे हम दोनों को एक अजीब सी शांति मिली, क्योंकि इस फिल्म में इसकी जगह मेरी वजह से नहीं, बल्कि इसकी अपनी मेहनत की वजह से बनी थी।”

“एक ऐसे व्यक्ति के रूप में जिसने हर कदम को शुरू से बनाने में सालों लगाए हो, मैं जानती हूँ कि कैसे जाने पहचाने सरनेम की वजह से किसी और की मेहनत आसानी से दब सकती है। मैं बहुत शुक्रगुजार हूँ कि यहां कभी ऐसा कुछ नहीं हुआ। यह तुम्हारी जीत है, तुम्हारा सब्र, तुम्हारा जूनून, तुम्हारे अनगिनत घंटों की मेहनत। मुझे तुम पर बेहद गर्व है। जाओ, दुनिया को चौंका दो।”

Awarapan 2 की रिलीज डेट

बात करें फिल्म ‘आवारापन 2’ कि तो यह फिल्म साल 2007 में रिलीज हुई फिल्म ‘आवारापन’ का सीक्वल है। इस फिल्म के जरिए इमरान हाश्मी एक बार फिर अपने आइकॉनिक शिवम पंडित के किरदार में वापसी कर रहे है। वहीं इमरान के अलावा दिशा पटानी, शबाना आजमी और पुराण गब्बी सहित कंई सितारे नजर आएँगे। यह फिल्म 14 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top