इमरान हाश्मी की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘Awarapan 2’ अपनी तय तारीख पर ही रिलीज की जाएगी। वहीं अब इस फिल्म के ट्रेलर के बारे में भी जानकारी सामने आई है।बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाश्मी इन दिनों अपनी मचअवेटेड फिल्म आवारापन 2 (Awarapan 2) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। हाल ही में खबर आई थी कि इस फिल्म का सनी देओल की फिल्म ‘बँटवारा 1947’ से क्लैश न हो, इसलिए मेकर्स ने इस फिल्म की रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया है। वहीं अब इमरान ने अपनी फिल्म की रिलीज डेट के बारे में जानकारी दी है।
‘Awarapan 2’ नहीं होगी पोस्टपोन
दरअसल हाल ही में
इमरान हाश्मी ने ‘आवारापन 2’ का टीजर शेयर करते हुए बताया कि इस फिल्म की रिलीज डेट में कोई बदलाव नहीं किया गया है और यह फिल्म अपनी तय तारीख पर ही रिलीज होगी।इसके साथ ही अभिनेता ने इस फिल्म के ट्रेलर रिलीज के बारे में भी अपडेट दिया है। दरअसल इस फिल्म का ट्रेलर कल यानि 6 अगस्त को 11 बजकर 11 मिनट पर रिलीज किया जाएगा।

Awarapan का सीक्वल है Awarapan 2
जानकारी के लिए बता दें कि आवारापन 2, 2007 में रिलीज हुई फिल्म आवारापन का सीक्वल है। इस फिल्म के जरिए इमरान हाश्मी एक बार फिर अपने लोकप्रिय किरदार शिवम पंडित के रूप में वापसी कर रहे हैं। वहीं हाश्मी के अलावा इस फिल्म में दिशा पटानी, और शबाना आजमी सहित कई सितारे नजर आएँगे
सनी देओल की बँटवारा 1947 से होगी Awarapan 2 की टक्कर
बता दें कि इमरान हाश्मी की ‘आवारापन 2’ 14 अगस्त 2026 को रिलीज होने वाली है। इसी दिन सनी देओल की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘बँटवारा 1947’ भी सिनेमाघरों में रिलीज होगी। ऐसे में इन दोनों फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर टकराव होने वाला है।यह भी देखें:
Awarapan 2 Teaser: ‘दर्द से पुराना रिश्ता है मेरा…’, आवारापन 2 के टीजर में दिखा इमरान हाशमी का 19 साल पुराना अंदाज Dare Devil: अजित कुमार ने की अपनी नई फिल्म ‘डेयर डेविल’ की अनाउंसमेंट, अधिक रविचंद्रन करेंगे निर्देशन आवारापन 2 की रिलीज़ और टीम
आवारापन 2 को 14 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ किया जाना था। फिल्म का निर्देशन नितिन कक्कड़ ने किया है और इसे विशेष भट्ट ने विशेष फिल्म्स के बैनर तले प्रोड्यूस किया है। इमरान हाशमी के साथ दिशा पटानी और शबाना आज़मी फिल्म में हैं। मूल फिल्म आवारापन 2007 में रिलीज़ हुई थी और उसका निर्देशन मोहित सूरी ने किया था। सीक्वल का पहला टीज़र 29 जून 2026 को आया था।
लेखक: KushamKusham Filmy Ghost के लेखक हैं। उन्होंने M.Com और पत्रकारिता की डिग्री हासिल की है। उन्हें मनोरंजन जगत की खबरों में खास रुचि है और वे यहाँ बॉलीवुड और टीवी से जुड़ी खबरें लिखते हैं।