
370 Biryani Controversy में प्रणीत मोरे ने माँगी माफी, कहा- ‘मुझे एक मौका दे दो’
370 Biryani Controversy: कॉमेडियन प्रणीत मोरे ने ‘370 रूपए की बिरयानी विवाद’ में माफी मांग ली है। उन्होंने एक वीडियो शेयर करते हुए कहा कि वे…
कुछ दिनों पहले स्टैंडअप कॉमेडियन प्रणीत मोरे (Pranit More) के शो का एक क्लिप (370 Biryani Controversy) सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ, जिसके बाद से उन्हें लोगों की भारी नाराजगी, नफरत और पुलिस केस आदि का सामना करना पड़ रहा है। वहीं अब इस मामले को बढ़ता देख प्रणीत ने माफी मांग ली है और लोगों से उन्हें एक मौका देने की गुजारिश की है।
क्या है 370 रूपए की बिरयानी विवाद (370 Biryani Controversy)
दरअसल कुछ दिनों पहले स्टैंडअप कॉमेडियन प्रणीत मोरे अपनी शो में क्राउड वर्क (ऑडियंस से बातचीत) कर रहे। थे। इस दौरान गुरुग्राम के एक 23 वर्षीय वेब डेवलपर हिमांशु जांगड़ा ने अपना एक डेटिंग किस्सा सुनाया।
हिमांशु ने बताया कि वे एक लड़की के साथ डेट पर गए थे, जहां उन्होंने इस लड़की को 370 रूपए की चिकन बिरयानी (370 Biryani Controversy) खिलाई। वहीं डेट के बाद जब लड़की ने उसे घर छोड़ने को कहा तो हिमांशु ने सोचा कि- ‘ऐसे कैसे 370 रूपए लगे है और वे उसे वसूल करेंगे ही।’ इसके बाद वे उस लड़की के मना करने के बावजूद भी वे उसे एक अँधेरे पार्क में ले गए और जबरदस्ती उसे Kiss किया और गलत तरीके से छुआ।
हिमांशु जांगड़ा की बात पर खूब हँसे थे होस्ट प्रणीत मोरे
हिमांशु की बात सुनते शो में मौजूद सभी लोग हँसने लगते है। वहीं शो के होस्ट प्रणीत मोरे भी उस लड़के का किस्सा सुन खूब हँसे और इसे ‘पीक गुरुग्राम कंटेंट’ बताया और इनाम में हिमांशु को 500 रूपए भी दिए। इतना ही नहीं उन्होंने इस क्लिप को एडिट कर सोशल मीडिया पर भी साझा किया।
नेटीजेंस से लेकर सेलेब्स तक ने की प्रणीत और हिमांशु की आलोचना
वहीं इस वीडियो के सामने आने के बाद लोगों में भारी आक्रोश फैल गया। कंई सेलेब्रटीज से लेकर सोशल मीडिया यूजर्स तक ने महिलाओं के प्रति ऐसी घटिया सोच रखने और इसे बढ़ावा देने के लिए हिमांशु जांगड़ा और प्रणीत मोरे की काफी आलोचना की। इतना ही नहीं इस विवाद में प्रणीत मोरे और हिमांशु जांगड़ा के खिलाफ महाराष्ट्र साइबर पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है और हिमांशु को उनकी कंपनी ने नौकरी से भी निकाल दिया।
प्रणीत मोरे ने 370 Biryani Controversy पर मांगी माफी
वहीँ अब इस विवाद (370 Biryani Controversy) को बढ़ते देख प्रणीत मोरे ने एक वीडियो शेयर करते हुए सभी से माफी मांग ली है और भविष्य में ऐसी गलती न करने की बात कही है। सामने आए वीडियो में वे कहते है- “हेलो, तो ये बात मुझे काफी समय से करनी थी लेकिन मेरा इंस्टाग्राम अकाउंट ससपेंड हो गया था। आप सभी ने क्राउड वर्क का वीडियो देखा होगा और जिसके लिए मुझे काफी नफरत मिल रही है और मुझे ऐसा लगता है कि मैं ये नफरत डिजर्व भी करता हूँ।”
370 Biryani Controversy के बाद प्रणीत ने माँगा एक मौका
प्रणीत ने अपने वीडियो में आगे कहा- “उस लड़के से जब मैं क्राउड वर्क कर रहा था तो उसने काफी अपमानजनक चीजें बोली और सब लोग उस पर हंस रहे थे, तो मैं भी इसमें बह गया और फैंसला लेने में मुझसे चूक हो गई। मुझे लगता है कि ये मेरी काफी बड़ी गलती थी, मैं चाहता तो उसे वहां भी रोक सकता था, स्टैंड ले सकता था, जो मैं नहीं कर पाया। मैंने उसको एक प्लेटफार्म दिया जिसकी वजह से ये चीजें इतनी बढ़ गई। जिनको भी इस बात से ठेस पहुंची है, उनसे मैं माफी माँगना चाहता हूँ।
मेरे खिलाफ जो भी कानूनी कार्यवाही हो रही है, मैं इसके लिए अधिकारीयों के साथ सहयोग करूँगा। आप सभी से बस मैं ये एक रिक्वेस्ट करना चाहता हूँ कि आप सभी बस मुझे एक मौका दो। मैं एक बेहतर इंसान बन कर दिखाऊंगा। मैं खुद के ऊपर काम करूँगा और अपने कंटेंट के ऊपर भी काम करूँगा।”
