Kiara Advani ने की सेकेंड प्रेगनेंसी की अनाउंसमेंट, दूसरी बार पापा बनेंगे सिद्धार्थ मल्होत्रा 

बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा दूसरी बार पिता बनने वाले है। दरअसल हाल ही में Kiara Advani अपनी सेकेंड प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की है।

सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा अडवाणी (Kiara Advani) जल्द ही दूसरी बार पेरेंट्स बनने वाले है। हाल ही में स्टार कपल ने एक प्यारा सा पोस्ट शेयर करते हुए अपनी सेकेंड प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की है। दरअसल इन्होने अपनी नन्ही सी बेटी सरायाह के साथ ये खुशखबरी सोशल मीडिया पर साझा की है।

Kiara Advani दूसरी बार प्रेग्नेंट

दरअसल हाल ही में सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा अडवाणी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट शेयर करते हुए बताया कि वे अपने दूसरे बच्चे की उम्मीद कर रहे है। इस कपल ने अपनी सेकेंड प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट भी वैसे ही कि जैसे अपनी बेटी सरायाह के जन्म के समय की थी।

Kiara

जल्द बड़ी बहन बनेंगी सरायाह मल्होत्रा

Sid-Kiara ने अपने इंस्टा अकाउंट से एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में नन्ही सरायाह ने हाथ में मोजे पकड़े हुए है, जबकि ये कपल उसके हाथ को सहारा देते नजर आ रहा है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, “एक बार फिर से सबसे बड़े गिफ्ट से नवाजे गए। हमारा दिल प्यार और शुक्रगुजारी से भर गया है।”

सेलेब्स ने दी बधाइयाँ

वहीं जैसे ही इस कपल ने अपनी सेकेंड प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की, उन्हें बधाईयाँ देने वालों का ताँता लग गया। करीना कपूर ने लिखा, ‘मम्मी और डैडी अगेन, ये।’ करण जौहर ने लिखा, ‘ढेर सारा प्यार।’ नेहा धूपिया ने लिखा, ‘आप तीनों को बधाई।’ रकुल प्रीत ने लिखा, ‘ओह वाओ, ये कितनी प्यारी न्यूज़ है।’ इसे अलावा भी अथिया शेट्टी, काजोल, भूमि पेडनेकर, आयुष्मान खुराना और परिणीति चोपड़ा सहित कंई सेलेब्स ने कमेंट कर इन्हे बधाई दी है।

2025 में किया था पहले बच्चे का स्वागत

बता दे कि सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा अडवाणी ने फरवरी 2023 में शादी रचाई थी।  वहीं इसके बाद जुलाई 2025 में ये अपने पहले बच्चे यानि एक बेटी के पेरेंट्स बने थे। अब ये दोनों अपने दूसरे बच्चे के स्वागत के लिए तैयार है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top