Ganesh Chaturthi

Ganesh Chaturthi: करण वाही और ऋत्विक धनजानी ने अपने हाथों से बनाई गणपति बप्पा की मूर्ति, ‘क्योंकि सास भी…’ स्टाइल में वीडियो शेयर कर दिखाई झलक 

Ganesh Chaturthi: करण वाही और ऋत्विक धनजानी ने हर साल की तरह इस साल भी अपने हाथों से गणपति बप्पा की मूर्ति बनाई। ये दोनों दोस्त…

टीवी के मशहूर अभिनेता करण वाही और ऋत्विक धनजानी काफी अच्छे दोस्त है। ये दोनों हर साल गणपति उत्सव साथ में मनाते है। दरअसल गणपति सेलिब्रेशन (Ganesh Chaturthi Celebration) पर ये दोनों दोस्त बाहर से मूर्ति खरीदने की बजाय खुद अपने हाथो से बप्पा की मूर्ति बनाते है। वहीं इस साल भी इन दोनों दोस्तों ने कुछ ऐसा ही किया। हाल ही में इन दोनों एक्टर्स ने एक प्यारा सा वीडियो शेयर करते हुए अपने क्यूट से बप्पा की झलक दिखलाई है।

Ganesh Chaturthi पर करण-ऋत्विक ने खुद बनाई मूर्ति

दरअसल हाल ही में करण वाही और ऋत्विक धनजानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में ये दोनों दोस्त बिल्कुल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ के स्टाइल में अपनी और अपने अन्य दोस्तों के द्वारा बनाई गयी गणपति बप्पा की मूर्ति की झलक दिखाते है। वीडियो की शुरुवात में दोनों ‘तुलसी’ की तरह दरवाजा खोलते है और इसके बाद वे एक-एक कर सभी की मूर्ति दिखाते है।

इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘हर साल की परंपरा।  इस त्यौहार (Ganesh Chaturthi) को हर बार वैसे ही मनाते है जैसे हमें पसंद है।”

Ganesh Chaturthi

सेलेब्स ने लुटाया प्यार

करण और ऋत्विक का ये वीडियो (Ganesh Chaturthi) सोशल मीडिया पर काफी पसदं किया जा रहा है। फैंस के साथ-साथ कंई सेलेब्स ने ही इस वीडियो पर कमेंट कर प्यार बरसाया है। शरद मल्होत्रा ने कमेंट सेक्शन में लिखा, ‘मोरेया।’ कृष्णा मुखर्जी ने लिखा, ‘बेहद खूबसूरत।’ अदा खान ने लिखा, ‘सो ब्यूटीफुल।’ इसके अलावा सुरभि ज्योति, जैस्मिन भसीन और गौरव खन्ना सहित कंई सेलेब्स ने इस वीडियो को लाइक भी किया है।

Ganesh Chaturthi से तीन दिन पहले भी शेयर की थी तस्वीरें

वहीं 3 दिनों पहले भी करण और ऋत्विक ने कुछ तस्वीरें शेयर की थी। इन तस्वीरों में दोनों को साथ में गणपति जी की मूर्ति बनाते हुए देखा जा सकता है। वहीं इस दौरान दोनों पूरी डेडिकेशन से मूर्ति बनाते हुए नजर आए। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा था, “बस दो लड़के… अपनी ही दुनिया में मस्त। साल का यह समय सचमुच बेहद सुखद होता है। वे फिर घर आ रहे है।”

Ganesh Chaturthi

क्यों और कैसे मनाई जाती है गणेश चतुर्थी ?

जानकारी के लिए बता दे कि इस बार गणेश चतुर्थी 14 सितंबर को मनाई जाएगी। यह त्यौहार बुद्धि, समृद्धि के दाता और विघ्नो को हरने वाले भगवान श्री गणेश के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। इस दिन लोग गणपति बप्पा की मूर्ति अपने घर लेकर आते है और पूरी श्रद्धा भाव से उनकी पूजा करते है। इसके बाद अनंत चतुर्दशी के दिन पुरे गाजे-बाजे के साथ बप्पा को विदा किया जाता है यानि उनकी मूर्ति को जल में प्रवाहित कर दिया जाता है।

Ganesh Chaturthi

आपको ऋत्विक धनजानी और करण वाही के द्वारा बनाई गई गणपति बप्पा की मूर्ति कैसी लगी, नीचे कमेंट सेक्शन में जरूर बताए। 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top