Hanuman Ansh

Hanuman Ansh फेम सिंगर सुनील लोधी की आँखों का इलाज हुआ शुरू, लोगों से की ये अपील 

Hanuman Ansh के मशहूर गाने ‘मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान’ को गाने वाले सिंगर सुनील लोधी बचपन से देख नहीं सकते। वहीं अब इनकी आँखों का इलाज शुरू को गया है और…विशाल चतुर्वेदी के निर्देशन में बनी फिल्म हनुमान अंश (Hanuman Ansh) वर्ष 2026 की सबसे पसंदीदा फिल्मों में से एक रही। इस मूवी को दर्शकों की तरफ से काफी प्यार मिला। इसके साथ ही इस फिल्म के एक गाने ‘मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान’ को जनता ने काफी प्यार दिया। बता दें कि इस गाने को गायक सुनील लोधी ने गाया है, जो बचपन से देख नहीं सकते। हालाँकि अब सुनील के लिए एक उम्मीद की किरण जगी है, उनकी आँखों का इलाज शुरू हो गया है।

Hanuman Ansh सिंगर की आँखों का इलाज शुरू

जानकारी के लिए बता दें कि हनुमान अंश की प्रोड्यूसर्स अनुप्रिया नागर ने सुनील लोधी से वादा किया था कि वे उनकी आँखों का इलाज कराएंगी। वहीं अब सुनील का इलाज शुरू हो चूका है। हाल ही में उनके इंस्टाग्राम अकाउंट से कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए इस बात की जानकारी दी गई है।दरअसल हाल ही में ‘हनुमान अंश’ फेम सिंगर सुनील लोधी के ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से कुछ तस्वीरें शेयर की गई है। इन तस्वीरों में उन्हें अस्पताल में देखा जा सकता है और इस दौरान डॉक्टर उनके आँखों का इलाज करते नजर आ रहे हैं।

खूबसूरत दुनिया को अपनी आँखों से देखना चाहते हैं सुनील लोधी

इन फोटोज को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, “हे ईश्वर, आपने अभी तक बहुत सहारा दिया है, हर मुश्किल में हौंसला दिया है। आज मेरी आँखों की इलाज की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। आप सभी की दुआओं और आशीर्वाद से एक नई उम्मीद जगी है। प्रभु से बस इतनी सी प्रार्थना है कि मेरे जीवन में भी रोशनी लौट आए और मैं इस खूबसूरत दुनिया क अपनी आँखों से देख सकूँ।”

सुनील लोधी ने भगवान से की ये प्रार्थना

उन्होंने आगे कहा, “मेरे माता-पिता का वर्षों का इंतजार खत्म हो, मेरे अपनों की दुआएँ कुबूल हो। आप सभी से निवेदन है कि मेरे लिए दिल से प्रार्थना कीजिए। आपका प्यार, आशीर्वाद और दुआएँ ही मेरी सबसे बड़ी ताकत है। हे प्रभु बस एक और कृपा कर देना, मेरी आँखों की रोशनी वापिस लौटा देना।”
Hanuman Ansh से सुनील लोधी को मिली लोकप्रियता
बताते चले कि सुनील लोधी पहले ट्रेनों में गाया करते थे। वहीं इसके बाद इन्हें फिल्म ‘Hanuman Ansh’ फिल्म में गाने का मौका मिला, जिसके बाद से ये इंटरनेट सेंसेशन बन गए। इस फिल्म में इनके द्वारा गाए गए गाने ‘मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान’ को लोगों ने काफी पसंद किया।यह भी देखें: Rahul Roy: कभी बॉलीवुड पर किया राज और आज हुए पाई-पाई के मोहताज, ‘आशिकी’ फेम एक्टर ने माँगा काम 

यह खबर शेयर करें:

WhatsApp Facebook X

लेखक: Kusham

Kusham Filmy Ghost के लेखक हैं। उन्होंने M.Com और पत्रकारिता की डिग्री हासिल की है। उन्हें मनोरंजन जगत की खबरों में खास रुचि है और वे यहाँ बॉलीवुड और टीवी से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top