Independance Day 2026 के मौके पर बॉलीवुड सितारे भी देशभक्ति के रंग में डूबे नजर आए। अमिताभ बच्चन से लेकर काजोल, रवीना टंडन और…
आज पुरे देश में 80वें स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाया जा रहा है। आम आदमी से लेकर सेलेब्रिटीज तक हर कोई आज देशभक्ति के रंग में रंगे नजर आ रहे है। वहीं बॉलीवुड सितारों ने भी गर्व के साथ Independance Day 2026 का जश्न मनाया और साथ ही अपने फैंस को भी शुभकामनाएँ दी है। तो चलिए आपको दिखाते है कि आप पसंदीदा स्टार्स कैसे इंडिपेंडेंस डे मना रहे है।
अमिताभ बच्चन ने दी ‘Independance Day 2026’ की शुभकामनाएँ
बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन ने एक प्यारा सा वीडियो शेयर करते हुए सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ दी है। इस वीडियो में बिग बी हाथों में तिरंगा थामे हुए कहते है कि- “दिवस स्वतंत्रता का, शुभ दिन बधाई का। वंदे मातरम, वंदे मातरम, वंदे मातरम।”

अभय वर्मा ने शेयर किया वीडियो
बॉलीवुड अभिनेता अभय वर्मा ने भी एक वीडियो शेयर करते हुए सभी को Independance Day 2026 की शुभकामनाएँ दी है। इसके साथ ही उन सभी सैनिकों का आभार जताया है जो अपनी जान की परवाह किए बिना हम सब की रक्षा करते है।
रोहित सर्राफ ने यूँ मनाया आजादी का जश्न
एक्टर रोहित सर्राफ ने Independance Day 2026 पर उन क्रांतिकारियों को याद किया, जिन्होंने हमारे देश की आजादी के लिए लड़ाई लड़ी।

Independance Day 2026 पर प्रीति जिंटा ने शेयर किया ये वीडियो
बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रीति जिंटा ने अपनी फिल्म ‘लाहौर 1947’ से एक छोटी सी क्लिप शेयर करते हुए सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ दी है। इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, “यह मत पूछिए कि आपका देश आपके लिए क्या कर सकता है, बल्कि यह पूछिए कि आप अपने देश के लिए क्या कर सकते है ? मेरे सभी साथी भारतीयों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ। जय हिंद।”
रणदीप हुड्डा ने अपनी बेटी के साथ मनाया स्वतंत्रता दिवस
एक्टर रणदीप हुड्डा, जो कुछ समय पहले ही एक बेटी के पिता बने है ,इन्होने भी अपनी नन्ही सी बिटिया और अपनी फैमिली के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया। एक्टर ने इस दौरान की कंई प्यारी सी तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी साझा की है।

यह भी जरूर देखें: Best Friend Day 2026: शाहरुख-सलमान से लेकर अनन्या-सुहाना तक, बेहद जिगरी दोस्त है ये 10 सितारे





