Abhinav Shukla ने अपनी जुड़वाँ बेटियों और अपनी पूरी फैमिली के साथ 44वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया। वहीं अब इनके बर्थडे सेलिब्रेशन की…
टीवी के मशहूर अभिनेता अभिनव शुक्ला (Abhinav Shukla) ने बीते दिन अपना 44वां बर्थडे सेलिब्रेट किया। एक्टर ने अपना ये खास दिन एक खुबसूरत सी लोकेशन पर अपनी पूरी फैमिली के साथ सेलिब्रेट किया। वहीं अब इनकी इस फैमिली ट्रिप से कुछ तस्वीरें सामने आई है।
Abhinav Shukla का 44वां बर्थडे
दरअसल हाल ही में रुबीना दिलैक ने कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए अपने पति और एक्टर Abhinav Shukla को बर्थडे विश किया है। इन तस्वीरों में रुबीना-अभिनव को अपनी जुड़वाँ बेटियों इधा और जीवा के साथ देखा जा सकता है। वहीं कुछ तस्वीरों में वे अपनी फैमिली के साथ नजर आ रहे है।
पति के लिए रुबीना ने लिखा खूबसूरत नोट
इन तस्वीरों को शेयर करते हुए रुबीना ने पति Abhinav Shukla के लिए लिखा, “उस इंसान को हैप्पी बर्थडे, जिसके साथ मैंने जिंदगी का इतना बड़ा हिस्सा बिताया है। आप जिस तरह से अपने माता-पिता को प्यार करते है, उन का सम्मान करते है, अपने आस-पास के लोगों का ख्याल रखते है और हमेशा अपने दोस्तों के काम आते है, उसके लिए मैं आपका बहुत सम्मान करती हूँ।”
पति Abhinav Shukla की इस बात को बेहद पसंद करती है रुबीना
रुबीना ने आगे लिखा, “लेकिन जो बात मुझे सबसे ज्यादा छू जाती है, वह है अपने परिवार की रक्षा करने और अपने प्रियजनों का साथ देने की आपकी भावना। हमने साथ में बहुत खूबसूरत पल और मुश्किल समय बिताया है और भी बहुत कुछ साझा किया है। इन सब के बीच आपके लिए मेरे मन में गहरा सम्मान और स्नेह रहेगा। आपके नाम, आपके दिल, आपकी वफादारी और उस परिवार के नाम जिसे आप इतना प्यार करते है। हैप्पी बर्थडे।”
यह भी जरूर देखें: Karan Johar ने याद किया पिता Yash Johar से किया अंतिम वादा, कहा- ‘वे वेंटिलेटर पर थे जब मैंने…’





