Dr. Hassan

Nawazuddin Siddiqui: सनकी डॉक्टर के रूप में छाए नवाजुद्दीन सिद्दीकी, रिलीज हुआ Dr. Hassan का टीजर 

Nawazuddin Siddiqui जल्द ही वेब सीरीज Dr. Hassan में नजर आएँगे। इसी सीरीज में इनके साथ दीया मिर्जा लीड रोल में है। हाल ही में निर्माताओं ने इसा टीजर रिलीज किया है, जो फैंस के बीच चर्चा में बना हुआ है।

Dr. Hassan: पहली बार डॉक्टर का किरदार निभा रहे नवाजुद्दीन सिद्दीकी

नवाजुद्दीन सिद्दीकी बॉलीवुड के ऐसे एक्टर्स में से एक है, जिन्होंने अपने करियर में से बढ़कर एक कंई अलग-अलग किरदार निभाए है। वहीं अब ये पहली बार डॉक्टर के किरदार में नजर आने वाले है। दरअसल कुछ समय पहले ही जियो हॉटस्टार की नई सीरीज डॉ हसन (Dr. Hassan) का टीजर रिलीज हुआ है। इस शो में नवाजुद्दीन सिद्दीकी लीड रोल में है, वहीं उनके अपोजिट दिया मिर्जा को कास्ट किया गया है।

कैसा है Dr. Hassan का टीजर

दरअसल कुछ समय पहले ही नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने अपनी आगामी सीरीज Dr. Hassan का टीजर रिलीज किया है। इस शो में नवाज ने डॉ इमरान हसन का किरदार निभाया है, जो वैसे तो काफी समझदार होते है लेकिन स्वभाव से एकदम अड़ियल और गुस्सैल भी होते है।टीजर की शुरूवात में हॉस्पिटल में लंबी लाइन लगी देखी जा सकती है। वहीं तभी डॉ हसन की एंट्री होती है, जो एक हाथ में छड़ी लिए थोड़ा लंगड़ाते हुए आगे बढ़ते है। जब लाइन में लगा एक व्यकित उन्हें टोकता है, तो वे उन्हें काफी गुस्से में जवाब देते है। तभी टीजर में नवाज को अपने एक साथी डॉक्टर के साथ काफी बदतमीजी से बात करते देखा जा सकता है। दूसरी तरफ दीया मिर्जा का किरदार उन्हें अपने हॉस्पिटल का बेस्ट डॉक्टर बताती है।

यहाँ देखिए नवाजुद्दीन और दीया मिर्जा के सीरीज का टीजर

इस टीजर को शेयर करते हुए जियो हॉटस्टार ने भी डॉक्टर हसन का परिचय दिया है। दरअसल इस पोस्ट को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, “मिलिए मेडिकल दुनिया के सबसे नो फ़िल्टर किरदार से। डॉ हसन, ब्रिलियंट है लेकिन ब्रूटल भी।”
कब रिलीज होगी ‘Dr. Hassan’ सीरीज
बताते चलें की इस Dr. Hassan सीरीज का निर्देशन रोहन सिप्पी ने किया। इस शो में नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ दीया मिर्जा लीड रोल में है। यह शो 11 दिसंबर 2026 से जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगा।यह भी देखें: Tumbbad 2 Release Date: सोहम शाह और नवाजुद्दीन सिद्दीकी स्टारर ‘तुम्बाड 2’ की रिलीज डेट का हुआ ऐलान Tumbbad 2 में आलिया भट्ट की एंट्री से नाराज हुए फैंस, बोले- ‘ऐसी क्या मजबूरी थी’

यह खबर शेयर करें:

WhatsApp Facebook X

लेखक: Kusham

Kusham Filmy Ghost के लेखक हैं। उन्होंने M.Com और पत्रकारिता की डिग्री हासिल की है। उन्हें मनोरंजन जगत की खबरों में खास रुचि है और वे यहाँ बॉलीवुड और टीवी से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top