Arshdeep Singh

Arshdeep Singh ने गर्लफ्रेंड समरीन कौर संग की सगाई, शेयर की ड्रीमी प्रपोजल की तस्वीरें 

क्रिकेटर Arshdeep Singh ने आज अपनी गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस समरीन कौर एक साथ सगाई कर ली है। उनके ड्रीमी प्रपोजल की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल…क्रिकेटर अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) पिछले काफी समय से एक्टर मॉडल समरीन कौर के साथ रिलेशनशिप में है। वहीं अब लगता है कि ये दोनों अपने रिश्ते को एक नए पड़ाव पर ले जाने के लिए तैयार है। दरअसल अर्शदीप और समरीन ने आज सगाई कर ली है। हाल ही में इनकी इंगेजमेंट की तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई है।

Arshdeep Singh का ड्रीमी प्रपोजल

दरअसल Arshdeep Singh ने आज काफी ड्रीमी अंदाज में समरीन को प्रपोज किया। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि अर्श ने एक प्यारी सी लोकेशन पर घुटनों पर बैठकर अपनी लेडी लव को रिंग पहनाई। इस दौरान समरीन के चेहरे पर खुशी भी देखने लायक थी। वहीं अंगूठी पहनाने के बाद दोनों प्यारा सा हग करते है। वहीं एक तस्वीर में एक्ट्रेस अपनी डायमंड रिंग फ्लॉन्ट करते नजर आ रही रही है।Arshdeep Singh

समरीन ने लिखा प्यारा कैप्शन

इन तस्वीरों को शेयर करते हुए समरीन ने एक प्यारा सा कैप्शन भी लिखा है। उन्होंने लिखा, “और जिंदगी हमें जो कुछ भी दे सकती थी, उनमें से सबसे अच्छी बात ये थी कि हमें एक दूसरे से मिलाया। जीवन भर का साथ, 11.11.2026. हाय मंगेतर।”Arshdeep Singh

सेलेब्रिटीज ने दी बधाईयां

वहीं जैसे ही अर्शदीप और समरीन ने अपनी सगाई की तस्वीरें शेयर की उन्हें बधाईयां दें वालों का ताँता लग गया। खेल जगत से लेकर एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री तक कंई सेलेब्स ने कमेंट कर उन्हें बधाईयाँ दी है।हार्दिक पंड्या ने लिखा, ‘बधाई हो, भगवान आप दोनों पर आशीर्वाद बनाए रखे।’ गुरनूर बरार ने लिखा, ‘बधाई हो भाई।’ रौशनी वालिया ने लिखा, ‘बधाई हो।’ इरफान पठान ने लिखा,’बधाई हो।’  इसके अलावा भी शुभमन गिल, अर्जुन कपूर, साकिब सलीम, बादशाह, कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल सहित कंई सेलेब्रिटीज ने इस पोस्ट को लाइक किया है।Arshdeep Singh

यह खबर शेयर करें:

WhatsApp Facebook X

लेखक: Kusham

Kusham Filmy Ghost के लेखक हैं। उन्होंने M.Com और पत्रकारिता की डिग्री हासिल की है। उन्हें मनोरंजन जगत की खबरों में खास रुचि है और वे यहाँ बॉलीवुड और टीवी से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top