KL Rahul ने अपनी वाइफ अथिया शेट्टी को अपने जीवन का सबसे बड़ा आशीर्वाद बताया है। वहीं आज उनके बर्थडे पर…बॉलीवुड एक्ट्रेस अथिया शेट्टी आज अपना 34वां जन्मदिन (Athiya Shetty Birthday) मना रही है। इस खास मौके पर इंडस्ट्री से उनके कई दोस्तों ने उन्हें शुभकामनाएं दी है। वहीं अथिया की फैमिली ने भी उनका बर्थडे खास बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। दरअसल अथिया के पति केएल राहुल, भाई अहान शेट्टी और पेरेंट्स सुनील शेट्टी और माना शेट्टी ने सोशल मीडिया पर कई प्यारे से पोस्ट शेयर करते हुए उन्हें विश किया है।
केएल राहुल ने Athiya Shetty Birthday पर लुटाया प्यार
दरअसल केएल राहुल ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपनी वाइफ अथिया संग कई प्यारी इस तस्वीरें साझा की है। पहली तस्वीर में बर्थडे गर्ल को अपनी पति को गोद में बैठे देखा जा सकता है। वहीं दो अन्य तस्वीरों में वे अकेले पोज देते नजर आ रही है।इन तस्वीरों को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, “हैप्पी बर्थडे Wifey, तुमने मेरी जिंदगी को प्यार और मीनिंग से भर दिया है। तुम मेरे जीवन का सबसे बड़ा आशीर्वाद हो। लव यू।”(Athiya Shetty Birthday Special)
अहान शेट्टी ने शेयर की बचपन की तस्वीरें
वहीं अथिया के भाई और एक्टर अहान शेट्टी ने भी कई प्यारी इस तस्वीरें शेयर करते हुए उन्हें विश किया है। इन तस्वीरों में से कुछ उनके बचपन के दौरान की भी है। वहीं इन फोटोज को शेयर करते हुए अहान ने अपनी बहन के लिए एक प्यारा सा नोट भी लिखा है।
Athiya Shetty Birthday पर अहान ने दिल छू लेने वाला नोट
अहान ने लिखा, “हैप्पी बर्थडे अथिया। कुछ रिश्ते शब्दों से परे होते हैं और सच कहूं तो तुम मेरे जीवन के सबसे बड़े आशीर्वादों में से एक हो। जिंदगी के हर दौर, हर संघर्ष और उन मुश्किल पलों में तुम हमेशा मेरे साथ रही। तुमने मुझे कभी भी अकेला महसूस नहीं होने दिया। मुझे नहीं लगता कि तुम्हे ये पता है कि तुम्हारा प्यार और तुम्हारा साथ मेरे लिए कितने मायने रखता है या ये कि तुम कितनी बार अनजाने में ही मेरी ताकत बनी हो।”“मैं बहुत आभारी हूँ कि तुम मेरे साथ हो, जिसके साथ मैं हँस सकता हूँ और जिस पर मैं हर हाल में भरोसा कर सकता हूँ। मैं प्रार्थना करता हूँ कि तुम्हे दुनिया की सारी खुशियाँ मिले, क्योंकि अगर कोई इनका हकदार है तो वो तुम हो। लव यू।”(Athiya Shetty Birthday पर भाई अहान का पोस्ट)
सुनील शेट्टी ने भी लुटाया बेटी अथिया पर प्यार
वहीं सुनील शेट्टी ने भी अपनी बेटी अथिया शेट्टी के जन्मदिन पर दो थ्रोबैक तस्वीरें शेयर करते हुए उन्हें विश किया है। इन तस्वीरों में सुनील ने अपनी नन्ही सी बेटी को अपनी गोद में उठाया हुआ है।वहीं इन फोटोज को शेयर करते हुए एक्टर ने अपनी बेटी के लिए लिखा, “तुम चाहे कितनी भी बड़ी क्यों न हो जाओ, मेरे लिए तुम हमेशा वही छोटी बच्ची रहोगी, जिसे मैं कभी भी ना नहीं कह पाता था। और अब तुम्हे अपनी छोटी सी दुनिया बनाते देख मुझे एहसास होता है कि कुछ चीजें कभी नहीं बदलती, हैप्पी बर्थडे बेबी। मैं तुम्हे इतना प्यार करता हूँ, जिसे मैं शब्दों में बयां नहीं कर सकता।”(Athiya Shetty Birthday पर सुनील शेट्टी ने शेयर की ये तस्वीरें)
अथिया शेट्टी का फिल्मी सफर और परिवार
अथिया शेट्टी का जन्म 5 नवंबर 1992 को हुआ था और वे अभिनेता सुनील शेट्टी और माना शेट्टी की बेटी हैं। उन्होंने 2015 में फिल्म हीरो से बॉलीवुड में डेब्यू किया था, जिसमें उनके साथ सूरज पंचोली थे। बाद में वे मुबारकां (2017) और मोतीचूर चकनाचूर (2019) जैसी फिल्मों में नज़र आईं। अथिया ने 23 जनवरी 2023 को क्रिकेटर केएल राहुल से शादी की थी, और मार्च 2025 में दोनों के घर बेटी का जन्म हुआ।
Kusham Filmy Ghost के लेखक हैं। उन्होंने M.Com और पत्रकारिता की डिग्री हासिल की है। उन्हें मनोरंजन जगत की खबरों में खास रुचि है और वे यहाँ बॉलीवुड और टीवी से जुड़ी खबरें लिखते हैं।