Tabu Birthday Special

Birthday Special: तब्बू ने मज़ाक में बताई थी अनमैरिड रहने की वजह, अजय देवगन का लिया था नाम

Birthday Special: 55 साल की तब्बू ने अपने जीवन में कभी भी शादी नहीं की। वहीं एक बार एक्ट्रेस  ने अजय देवगन को अपनी शादी न करने के पीछे की वजह बताया था।बॉलीवुड की टेलेंटेड एक्ट्रेस तब्बू आज 4 नवंबर को अपना 55वां जन्मदिन (Birthday Special) मना रही है। इस खास मौके पर उनके फैंस और कई सेलेब्रिटीज ने उन्हें शुभकामनाएँ दी है। वहीं आज एक्ट्रेस के बर्थडे पर हम इनकी पर्सनल लाइफ से जुड़ा एक प्यारा सा किस्सा बताने जा रहे हैं, जिसके बारे में शायद ही जानते हो। गौरतलब है कि तब्बू आज तक अविवाहित है और उन्होंने कभी अपने जीवन में शादी नहीं की। वहीं कुछ सालों पहले एक्ट्रेस ने अपनी शादी न हो पाने की वजह अजय देवगन को बताया था।

Birthday Special: अजय देवगन की वजह से नहीं हो पाई तब्बू की शादी

आपको बता दें कि तब्बू और अजय देवगन बचपन के दोस्त है। दरअसल ये फिल्मों में आने के कई साल पहले से एक दूसरे को जानते हैं। वहीं कुछ साल पहले एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू के दौरान मजाकिया अंदाज में बताया था कि अजय और उनके कजिन समीर आर्या बचपन में उनपर नजर रखते थे। वे दोनों इस बात का ध्यान रखते थे कि कोई लड़का तब्बू से बात न करे। अगर कोई लड़का उनसे बात करता था तो वे उसे पीटने की धमकी तक देते थे।”

13-14 की उम्र से एक दूसे को जानते हैं तब्बू और अजय

Birthday Special: वहीं इंटरव्यू में आगे तब्बू ने हँसते हुए कहा था कि अगर आज वे सिंगल है तो इसके पीछे अजय है। इसके साथ ही एक्ट्रेस ने मजाकिया अंदाज में कहा था कि अब अजय को उनके लिए अच्छा सा लड़का ढूँढना चाहिए। वहीं इसके अलावा अजय ने भी एक इंटरव्यू के दौरान अपनी और तब्बू की दोस्ती के बारे में बात की थी। अजय ने बताया  था कि वे 13-14 साल की उम्र से एक दूसरे को जानते हो और वे दोनों किसी औपचारिकता के एक दूसरे के साथ बात कर सकते हैं।

इन फिल्मों में साथ काम कर चुके अजय देवगन और तब्बू

बता दें कि अजय देवगन और तब्बू ने कई फिल्मों में साथ काम किया है। इन्होंने सबसे पहले साल 1994 में आई मूवी विजयपथ में काम किया था। इसके बाद ये दोनों हकीकत, फितूर, दे दे प्यार दे, गोलमाल अगेन, औरों में कहाँ दम था,  दृश्यम और दृश्यम 2 सहित कई फिल्मों में साथ काम का चुके हैं।

तब्बू का फिल्मी सफर

तब्बू का जन्म 4 नवंबर 1971 को हैदराबाद में हुआ था और उनका पूरा नाम तब्बसुम फातिमा हाशमी है। उन्होंने 1994 की फिल्म विजयपथ से मुख्य अभिनेत्री के तौर पर पहचान बनाई, जिसके लिए उन्हें फिल्मफेयर का बेस्ट फीमेल डेब्यू अवॉर्ड मिला। माचिस (1996) और चांदनी बार (2001) के लिए उन्हें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिले और 2011 में उन्हें पद्म श्री से सम्मानित किया गया। हाल के सालों में तब्बू दृश्यम, अंधाधुन, भूल भुलैया 2 और क्रू जैसी फिल्मों में नज़र आई हैं। उन्होंने द नेमसेक और लाइफ ऑफ पाई जैसी अंतरराष्ट्रीय फिल्मों में भी काम किया है। अजय देवगन के साथ वे विजयपथ, दृश्यम और भोला जैसी फिल्मों में साथ दिख चुकी हैं।

यह खबर शेयर करें:

WhatsApp Facebook X

लेखक: Kusham

Kusham Filmy Ghost के लेखक हैं। उन्होंने M.Com और पत्रकारिता की डिग्री हासिल की है। उन्हें मनोरंजन जगत की खबरों में खास रुचि है और वे यहाँ बॉलीवुड और टीवी से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top