Jiya Shankar ने अपने मंगेतर करण धनक संग रिश्ता टूटने की अफवाहों पर विराम लगा दिया है। एक्ट्रेस ने बताया कि उन दोनों का रिलेशनशिप…टीवी की मशहूर अभिनेत्री जिया शंकर (Jiya Shankar) इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बानी हुई है। दरअसल हाल ही में ऐसी खबर आई थी कि जिया और उनके मंगेतर करण धनक का रिश्ता टूटने की कगार पर है। वहीं अब एक्ट्रेस ने एक पोस्ट शेयर करते हुए इन सभी अफवाहों पर विराम लगा दिया है।
Jiya Shankar ने मंगेतर संग रिश्ते पर की बात
दरअसल हाल ही में जिया शंकर ने अपने
इंस्टाग्राम अकाउंट से अपने मंगेतर करण संग कई रोमांटिक तस्वीरें साझा की है। इन तस्वीरों में दोनों एक-दूजे के प्यार में खोए नजर आ रहे हैं। वहीं इन फोटोज शेयर करते हुए अभिनेत्री ने बताया कि जब दो लोग साथ रहने की कोशिश करते हैं तो ये उनके लिए कितना मुश्किल होता है।दरअसल इन फोटोज के कैप्शन में जिया ने लिखा, “अगर आपको किसी ने नहीं बताया कि साथ रहना सीखना कितना मुश्किल हो सकता है तो मैं आपको बता दूँ कि ये कोई बॉलीवुड फिल्म नहीं है। ज्यादातर कपल्स की तरह हम भी एक दूसरे से काफी प्यार करते हैं लेकिन कभी-कभी हमारे बीच काफी झगड़े भी होते हैं। हमारे बीच कुछ मतभेद भी है और हम बस एक दूसरे के लिए एक बेहतर इंसान बनना सीख रहे हैं।”
उम्मीद करती हूँ कि हम दोनों सब कुछ सुलझा ले- Jiya Shankar
जिया ने आगे लिखा, “हम परफेक्ट नहीं है। हम बस इंसान है, जिन्हे प्यार हुआ है और जिन्होंने बस एक दूसरे को चुना है। हम सबसे अच्छे दोस्त है और बस यही उम्मीद करते हैं कि हम सब कुछ सुलझा ले और इस जिंदगी में एकसाथ आगे बढे। अब से मैं सोशल मीडिया पर जो भी शेयर करुँगी उसके बारे में ज्यादा सावधान रहूंगी, ताकि किसी भी तरह के अंदाजे और बेबुनियादी अफवाहों की कोई गुंजाइश न रहे। लेकिन मेरे और मेरे मंगेतर के बारे में जो कुछ भी कहा गया उसमें रत्ती भर भी सच्चाई नहीं है।”“चलिए अब प्यार और दया के साथ आगे बढ़ते है, क्या हम ऐसा कर सकते हैं ? मैं आप सभी के लिए ढेर सारे प्यार और शांति की कामना करती हूँ और उम्मीद करती हूँ कि आप सभी को ऐसा प्यार मिले जो आप सभी के लिए एकदम सही हो।”
Jiya Shankar ने इसी साल की थी सगाई
जानकारी के लिए बता दें कि जिया शंकर ने इसी साल अगस्त में बिजनेसमैन करण धनक संग अपनी सगाई की अनाउंसमेंट की थी। इसके बाद से ही वे अक्सर अपने मंगेतर संग प्यारी सी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती है।
लेखक: KushamKusham Filmy Ghost के लेखक हैं। उन्होंने M.Com और पत्रकारिता की डिग्री हासिल की है। उन्हें मनोरंजन जगत की खबरों में खास रुचि है और वे यहाँ बॉलीवुड और टीवी से जुड़ी खबरें लिखते हैं।