Kritika Kamra Birthday

Kritika Kamra Birthday: शादी के बाद कृतिका कामरा का पहला बर्थडे, पति गौरव कपूर ने यूं बनाया खास 

Kritika Kamra Birthday: एक्ट्रेस कृतिका कामरा कुछ महीनों पहले ही गौरव कपूर संग शादी के बंधन में बंधी है। वहीं अब आज शादी के बाद इनका…

कंई मशहूर टीवी शो और फिल्मों में काम कर चुकी एक्ट्रेस कृतिका कामरा आज अपना 38वां जन्मदिन मना रही है। इस खास मौके पर उनके फैंस और इंडस्ट्री से उन कंई दोस्तों ने उन्हें शुभकामनाएँ दी है। वहीं अब कृतिका के पति एक्टर और प्रेजेंटर गौरव कपूर ने भी एक प्यारा सा पोस्ट शेयर करते हुए उनके बर्थडे को खास बना दिया है।

Kritika Kamra Birthday पर गौरव कपूर का पोस्ट

दरअसल कृतिका का शादी के बाद ये पहला बर्थडे है। ऐसे में उनके पति गौरव कपूर ने उनका ये बर्थडे खास बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। दरअसल गौरव ने अपनी लेडी लव की कंई प्यारी और अनदेखी तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की है।

Kritika Kamra Birthday

गौरव ने वाइफ को बताया जिंदगी का बेहतरीन तोहफा

इन तस्वीरों में गौरव और कृतिका को साथ में क्वालिटी टाइम स्पेंड करते देखा जा सकता। वहीं कुछ तस्वीरों में एक्ट्रेस अकेले पोज देते नजर आ रही है। इन फोटोज को शेयर करते हुए गौरव ने अपनी वाइफ के लिए वैसे तो कोई लंबा-चौड़ा नोट नहीं लिखा है। हालाँकि उन्होंने केवल एक लाइन में ही अपना प्यार जाहिर कर दिया है। दरअसल इन फोटोज के कैप्शन में उन्होंने लिखा, “हैप्पी बर्थडे मेरे सबसे अच्छे गिफ्ट।”

Kritika Kamra Birthday

सेलेब्स दे रहे Kritika Kamra Birthday पर बधाईयां

वहीं इन तस्वीरों पर बर्थडे गर्ल कृतिका कामरा ने भी एक प्यारा सा कमेंट किया है। एक्ट्रेस ने कमेंट सेक्शन में लिखा, “हम कितने पागल है।” इसके अलावा ढेरों सेलेब्स ने कमेंट कर उन्हें विश किया है। सागरिका घाटगे ने लिखा, ‘हैप्पी बर्थडे कृतिका।’ अन्या सिंह ने लिखा, ‘द कूल किड्स।’ इसके अलावा कोंकणा शर्मा और बिपासा बसु सहित कंई सेलेब्स ने इस पोस्ट को लाइक किया है।

Kritika Kamra Birthday

यह भी देखें: Karishma Tanna Baby Boy: 42 की उम्र में माँ बनी करिश्मा तन्ना, घर आया नन्हा मेहमान 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top