Qazi Touqeer

Big Boss 20: ‘आपका टाइम आ गया है…’ रोहित शेट्टी ने Qazi Touqeer को दिया अपनी फिल्म में गाने का मौका  

Big Boss 20 फेम Qazi Touqeer को रोहित शेट्टी ने अपनी आगामी फिल्म में गाने का मौका दिया है। इतना ही नहीं…

गुरुकुल फेम सिंगर काजी तौकीर (Qazi Touqeer) इन दिनों बिग बॉस 20 में बतौर कंटेस्टेंट नजर आ रहे है। बिग बॉस के घर में दर्शकों को उनका गेम काफी पसंद आ रहा है। वहीं अब हाल ही में फिल्ममेकर रोहित शेट्टी ने वीकेंड के वॉर एपिसोड में काजी की काफी तारीफ की और साथ ही उन्हें एक शानदार तोहफा भी दिया।

Qazi Touqeer को मिला रोहित शेट्टी की तरफ से बड़ा ऑफर

दरअसल हाल ही में फिल्ममेकर रोहित शेट्टी बिग बॉस 20 के वीकेंड के वॉर एपिसोड में पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने काजी के गेम की तारीफ की और उन्हें बताया की वे काफी अच्छा खेल रहे है। इतना ही नहीं उन्होंने काजी को अपनी अपकमिंग फिल्म में बतौर प्लेबैक सिंगर गाने भी दिया ।

इस दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। वीडियो में रोहित कहते है- “काजी बहुत अच्छा जा रहे हो, आपका टाइम आ गया। तुम यहाँ से निकलोगे तो तुम्हे बहुत काम मिलेगा, बहुत प्यार मिलेगा और वो होगा। आपका टाइम आ गया है, मुझे नेशनल टेलीविजन पर ये बोलने में कोई शर्म नहीं है। आल द बेस्ट, टाइम आ गया है आपका।”

इमोशनल हुए Qazi Touqeer

रोहित ने आगे कहा, “मैं नेशनल टेलीविजन पर ये बोल रहा हूँ। अभी गोलमाल एक कॉमेडी फिल्म है। अगर आगे कोई रोमांटिक फिल्म होगी तो मैं उसमें आपको गाने का मौका दूंगा।” वहीं इतना सुनते ही Qazi Touqeer काफी खुश और भावुक भी हो गए। इतना ही नहीं सिंगर ने इस दौरान अपना सिग्नेचर स्टेप भी किया।

टीम ने जताया आभार

वहीं Qazi Touqeer के ऑफिशियल इंस्टाग्राम पेज से भी उनका ये वीडियो शेयर किया गया है। इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, “रोहित शेट्टी सर आपके शब्द काजी और उसकी पूरी जनता के लिए काफी मायने रखते है। सच कहे तो अभी हमारे पास कहने के लिए शब्द नहीं है। आज आपने जिस तरह सही का साथ दिया, वह वाकई कबीले तारीफ है। आपके मार्गदर्शन और हौंसला बढ़ाने वाले शब्दों ने हमारे रॉकस्टार का मनोबल सच में बहुत बढ़ाया है। दिल से शुक्रिया सर, काजी और सभी लोगों की तरफ से। हम आपसे बहुत प्यार करते है।”

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top