Anupam Kher Mother

Anupam Kher Mother: ‘तू मेरी शक्ल तो नहीं भूल गया…’, अनुपम खेर की माँ को सता रही उनकी याद

Anupam Kher Mother: अनुपम खेर ने बताया कि उनकी माँ दुलारी उन्हें काफी मिस कर रही है और उन्हें अपनी माँ से मिले दो महीने का समय हो गया है। इतना ही नहीं…

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते है। ये अक्सर अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ से जुड़ी झलकियाँ फैंस के साथ शेयर करते रहते है। वहीं हाल ही में अनुपम खेर ने एक पोस्ट शेयर करते हुए बताया कि वे पिछले काफी दिनों से घर से दूर है और उनकी माँ दुलारी (Anupam Kher Mother) उन्हें काफी याद कर रही है।

महीनों से माँ से नहीं मिले अनुपम खेर (Anupam Kher Mother)

दरअसल हाल ही में अनुपम खेर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपनी माँ दुलारी की कुछ तस्वीरें शेयर की है। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए अभिनेता ने बताया कि उन्हें अपनी माँ से मिले काफी समय हो गया। दरअसल अनुपम ने अपने पोस्ट में लिखा, “माँ से मिले लगभग दो महीने हो गए। रोज राजू के फोन पर फेसटाइम पर बात होती है। माँ स्मार्टफोन नहीं चाहती है। आज बात करते करते बोली- ‘तू कब आएगा। कितने दिन हो गए तुझसे मिले हुए, मेरी शक्ल तो नहीं भूल गया ?’

Anupam Kher Mother: एक्टर ने आगे लिखा, “सुनकर हंसी भी आई और आँखें भी भर आई। कितनी मासूम है माँ, मैं उनकी शक्ल देखते हुए उनसे बात कर रहा था लेकिन फिर लगा कि मैं समझ रहा हूँ कि वे क्या कहना चाहती है।जब तक गले न लगा ले, पास बैठाकर जी भर के बातें न कर ले, तब तक माँ के लिए कहाँ मिलना होता है। फोन पर चेहरा दिख जाता है, लेकिन अपने बच्चों के घर आने का इंतजार तो वहीं का वहीँ रहता है।

तेरे आँचल में मेरी पूरी दुनिया… अनुपम खेर

अनुपम ने आगे लिखा, “वे  ‘फिर बोली अच्छा चल ख्याल रख। कोई बात नहीं… कोई बात नहीं।’ उनके इस ‘कोई बात नहीं’ में भी कितना कुछ था। कैसे बताऊँ माँ तुझे कि तेरी शक्ल तो मेरे दिल में बसी हुई है। आँखें बंद करता हूँ तो तेरे हजारों चेहरे नजर आते है। कभी हँसते हुए, कभी डांटते हुए, कभी फ़िक्र करते हुए और हर बार उतना ही प्यार करते हुए। तेरी शक्ल कैसे भूल सकता हूँ माँ, मेरी तो पूरी दुनिया ही तेरे आँचल में है।” (Anupam Kher Mother)

अनुपम खेर की प्रोफेशनल लाइफ

बात करे अनुपम खेर की प्रोफेशनल लाइफ कि तो ये पिछली बार फिल्म ‘तन्वी: द ग्रेट’ में नजर आए थे। वहीं अब ये जल्द ही फिल्म ‘खोसला का घोसला 2’ में नजर आएँगे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top