Ruhaanika Dhawan

Ruhaanika Dhawan: 19 साल की हुई ‘ये है मोहब्बतें’ की छोटी सी रूही, बर्थडे सेलिब्रेशन का क्यूट वीडियो हुआ वायरल 

Ruhaanika Dhawan: ‘ये है मोहब्बतें’ की छोटी सी रूही आज काफी बड़ी हो गई है। हाल ही में इन्होने अपना 19वां बर्थडे सेलिब्रेट किया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया…

बाल कलाकार के रूप में अपने करियर की शुरूवात करने वाली एक्ट्रेस रुहानिका धवन (Ruhaanika Dhawan) सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में बनी रहती है। बता दे कि रुहानिका ने स्टार प्लस के सीरियल ‘ये है मोहब्बतें’ में छोटी रूही का किरदार निभाया था, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया। रूही के इस किरदार को लोगों ने इतना पसंद किया कि आज भी कुछ फैंस उन्हें इसी नाम से पुकारते है। वहीं आज 25 सितंबर को रुहानिका अपना 19वां जन्मदिन मना रही है। इस खास मौके पर इंडस्ट्री से इनके कंई दोस्तों ने इन्हे बधाई दी है।

Ruhaanika Dhawan का 19वां बर्थडे

दरअसल रुहानिका ने अपने बर्थडे सेलिब्रेशन का एक क्यूट सा वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में रुहानिका के बचपन की कंई क्यूट सी तस्वीरें देखी जा सकती है। वहीं इसके बाद वे अपना बर्थडे केक कट करते नजर आ रही है।

इस वीडियो को शेयर करते हुए रुहानिका ने लिखा, “शायद अगले साल तक मुझे एडिटिंग सीख लेनी चाहिए लेकिन अभी के लिए मैं बस केक को एन्जॉय करुँगी।”

Ruhaanika Dhawan

सेलेब्रिटीज ने दी शुभकामनाएँ

Ruhaanika Dhawan के इस वीडियो पर इंडस्ट्री से उनके कंई दोस्तों ने कमेंट कर उन्हें विश किया है। एक्ट्रेस जैस्मिन भसीन ने लिखा, ‘हैप्पी बर्थडे बेबी गर्ल।’ अली गोनी ने लिखा, ‘हैप्पी बर्थडे।’ गौरव खन्ना ने लिखा, ‘हैप्पी बर्थडे रूही।’ नीति टेलर ने लिखा, ‘हैप्पी बर्थडे क्यूटी।’ इसके अलावा भी करण ग्रोवर, शिरीन मिर्जा और कृष्णा मुखर्जी सहित कंई सेलेब्स ने कमेंट कर इन्हे बर्थडे विश किया है।

Ruhaanika Dhawan

Ruhaanika Dhawan के बर्थडे पर करण वाही का पोस्ट

वहीं एक्टर करण वाही ने रुहानिका के बर्थडे पार्टी की कंई तस्वीरें शेयर करते हुए उनके लिए एक प्यारा सा नोट लिखा है। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि अविनाश तिवारी, जैस्मिन भसीन, ओरी और विशाल आदित्य सिंह सहित कंई सितारे रुहानिका की बर्थडे पार्टी में शामिल हुए।

छोटी बहन के लिए करण ने लिखा प्यारा सा नोट

इन तस्वीरों को शेयर करते हुए करण ने रुहानिका के लिए लिखा, “हैप्पी बर्थडे खतरों की खिलाड़ी (किड्स वर्जन)। तुम्हारे चेहरे पर ऐसे ही मुस्कान बनी रहे, बच्ची। हाँ अगर तुम कभी हद से ज्यादा शरारत करोगी, तो हम तुम पर साँप फेंकेंगे। खुश रहो और भगवान करें की यह साल तुम्हारे लिए सबसे खूबसूरत हो, आखिरकार अगले साल तुम टीनएजर नहीं रहोगी (जेन जी कहीं की), इंस्टाग्राम की सारी सीख, टाइमलाइन और ट्रेंडिंग टॉपिक्स के लिए धन्यवाद जो तुमने मुझे सिखाए।”

Ruhaanika Dhawan

करण ने आगे लिखा, “तुम जो इंसान बनी हो, उसपर हमें बहुत गर्व है। ऐसे ही आगे बढ़ती रहो, खूब मेहनत करती रहो। और हाँ कभी-कभी हमें भी गिफ्ट्स दिया करो आखिरकार हम तुम्हारे बड़े और समझदार भाई है। हम करेंगे तुम्हारी रक्षा, तुम देना हमें थोड़ी ई-भिक्षा। हैप्पी बर्थडे रूही (वैसे ये तुम्हारा नाम भी नहीं है )”

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top