O Mere Saajan Song

O Mere Saajan Song: Ranabaali का पहला रोमांटिक गाना रिलीज़, विजय देवरकोंडा-रश्मिका मंदाना की दिखी केमिस्ट्री

O Mere Saajan Song: विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की फिल्म रणबाली का पहला गाना ‘ओ मेरा साजन’ रिलीज हो गया है। इस गाने में…साउथ सिनेमा का मशहूर कपल विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना इन दिनों अपनी आगामी फिल्म रणबाली (Ranabaali) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। बता दें कि इस स्टार कपल के लिए ये मूवी बेहद खास है। दरअसल शादी के बाद इनकी साथ में ये पहली फिल्म है। मेकर्स लगातार इस फिल्म से जुड़े अपडेटस फैंस के साथ साझा करते रहते हैं। वहीं आज इस फिल्म का पहला गाना ओ मेरे साजन (O Mere Saajan) भी रिलीज कर दिया गया है।

Ranabaali का O Mere Saajan Song रिलीज

दरअसल हाल ही में मेकर्स ने रणबाली फिल्म का पहला गाना O Mere Saajan रिलीज किया है। इस गाने में विजय और रश्मिका को एक ऐसे कपल के रूप में दिखाया गया है, जिनकी अभी-अभी शादी हुई है। इसके बाद दोनों के बीच छोटे-छोटे प्यार भरे पल और और नोकझोंक आदि दिखाई गई है। इसके अलावा दोनों की जबरदस्त केमस्ट्री भी दर्शकों को खूब पसंद आ रही है।बता दें कि इस गाने के लिरिक्स क्षितिज पटवर्धन ने लिखे है, म्यूजिक अजय और अतुल ने तैयार किया है। वहीं जावेद अली और श्वेता मोहन ने इस प्यारे से गाने को अपनी खूबसूरत आवाज से सजाया है।यहां देखिए O Mere Saajan Song:

पांच भाषाओँ में रिलीज किया गया ये गाना

बता दें कि रणबाली एक पैन इंडिया मूवी है। इसलिए O Mere Saajan Song को हिंदी के साथ साथ कई अन्य भाषाओँ में भी रिलीज किया गया है। इस सॉन्ग को जिन पांच भाषाओँ और जिस नाम से रिलीज किया गया है वो कुछ इस प्रकार है-
  • हिंदी- ओ मेरे साजन
  • तेलगु- Endhayya Saami
  • मलयालम- Entha Kannaala
  • कन्नड़- Enayya Saami
  • तमिल- Yedhayya Saami

Ranabaali की रिलीज डेट

बता दें कि रणबाली 19वीं सदी में सेट की गई एक पीरियड एक्शन ड्रामा फिल्म है। इस फिल्म का निर्देशन राहुल सांकृत्यायन ने किया है। इस मूवी में विजय देवरकोंडा ने एक साहसी योद्धा ‘राणाबाली’ का किरदार निभाया है, वहीं रश्मिका इनकी पत्नी ‘जयम्मा’ के रोल में है। यह फिल्म 16 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
Ranabaali से पहले इन फिल्मों में साथ काम कर चुके विजय-रश्मिका
जानकारी के लिए बता दें कि रणबाली शादी के बाद विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की साथ में पहली फिल्म होगी। वहीं शादी से पहले इन दोनों ने गीता गोविंदम (2018) और डियर कॉमरेड (2019) जैसी सुपरहिट फिल्मों में काम किया था। ऐसे में विजय और रश्मिका के फैंस लंबे समय के बाद इन्हें बड़े पर्दे पर देखने के लिए काफी उत्साहित है।

Ranabaali के बारे में

Ranabaali (पहले VD14) एक पीरियड एक्शन ड्रामा है, जिसे राहुल सांकृत्यायन ने डायरेक्ट किया है और मैथरी मूवी मेकर्स (Mythri Movie Makers) ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म में विजय देवरकोंडा टाइटल किरदार रणबाली निभा रहे हैं और रश्मिका मंदाना जयम्मा के रोल में हैं। फिल्म का संगीत अजय-अतुल ने तैयार किया है।

शादी के बाद विजय-रश्मिका की पहली फिल्म

यह फिल्म विजय और रश्मिका की शादी के बाद उनकी साथ में पहली फिल्म है और करीब सात साल बाद दोनों की पर्दे पर वापसी भी है।

गाने के अलग-अलग वर्ज़न और रिलीज़ डेट

हिंदी में ओ मेरे साजन नाम के इस गाने का तेलुगु वर्ज़न एंधय्या सामी, तमिल वर्ज़न येधय्या सामी, मलयालम वर्ज़न एंते कन्नाला और कन्नड़ वर्ज़न एनय्या सामी है। फिल्म की रिलीज़ तारीख़ पहले 11 सितंबर 2026 थी, जिसे बाद में बदलकर 16 अक्टूबर 2026 किया गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म इसी तारीख़ को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई।

यह खबर शेयर करें:

WhatsApp Facebook X

लेखक: Kusham

Kusham Filmy Ghost के लेखक हैं। उन्होंने M.Com और पत्रकारिता की डिग्री हासिल की है। उन्हें मनोरंजन जगत की खबरों में खास रुचि है और वे यहाँ बॉलीवुड और टीवी से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top