लव रंजन की फिल्म ‘Pehla Pyaar Doosri Baar’ का ट्रेलर रिलीज हो चूका है। इस फिल्म से 6 नए कलाकार डेब्यू कर रहे है।
बॉलीवुड के दिग्गज फिल्म निर्देशक और निर्माता लव रंजन इन दिनों अपनी आगामी फिल्म पहला प्यार दूसरी बार (Pehla Pyaar Doosri Baar) को लेकर चर्चा में बने हुए है। बता दे कि ये फिल्म उनके लिए बेहद खास है, क्योंकि इस फिल्म के जरिए वे 1 या 2 नहीं बल्कि पुरे 6 नए चेहरों को लॉन्च कर रहे है। कुछ दिनों पहले ही इस फिल्म के पोस्टर साझा किए गए थे। वहीं अब इसका ट्रेलर भी रिलीज कर दिया गया है।
Pehla Pyaar Doosri Baar का ट्रेलर रिलीज
दरअसल कुछ समय पहले ही मेकर्स ने ‘पहला प्यार दूसरी बार’ फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया है। इस फिल्म का ट्रेलर दोस्ती, मस्ती, रोमांस, नोकझोंक और युवा पीढ़ी की लाइफ की उलझनों से भरपूर है। दरअसल ट्रेलर तीन बेस्ट फ्रेंड्स (दो लड़के और एक लड़की) की लाइफ के इर्द-गिर्द घूमता है। दरअसल ये तीनों दोस्त अपने स्कूल रीयूनियन में जाते है और वहां जाकर ये प्यार, रिलेशनशिप आदि में फंस जाते है, जिसके बाद इनकी लाइफ काफी जटिल हो जाती है।
यहां देखिए Pehla Pyaar Doosri Baar Trailer
Pehla Pyaar Doosri Baar Cast
बता दे कि इस फिल्म के जरिए 6 नए चेहरे हिंदी सिनेमा में डेब्यू कर रह है और ये एक्टर्स है-
- अलीशा चोपड़ा
- स्पर्श वालिया
- साक्षी वैद्य
- कुणाल वैद
- सरगुन कौर लूथरा
- तुषार छिब्बर
इतना ही नहीं इस फिल्म का निर्देशन अनुज सैनी ने किया है और इनकी भी ये डायरेक्टोरियल डेब्यू फिल्म है।
लव फिल्म्स ने किया है ‘Pehla Pyaar Doosri Baar’ का निर्माण
इस फिल्म का निर्माण ‘लव फिल्म्स’ के तहत किया गया है यानि लव रंजन और अंकुर गर्ग ने मिलकर इस फिल्म को प्रोड्यूस किया है। बता दे कि ये पहली बार नहीं है जब लव फिल्म्स ने किसी नए चेहरे को बॉलीवुड में मौका दिया हो। इससे पहले भी लव रंजन ने फिल्म प्यार का पंचनामा (2011) से कार्तिक आर्यन को लॉन्च किया था, जो आज बॉलीवुड के टॉप एक्टर्स में शुमार है।
FAQ:
Q: क्या पहला प्यार दूसरी बार मूवी से न्यूकमर्स बॉलीवुड डेब्यू करेंगे ?
Answer: जी हाँ, पहला प्यार दूसरी बार मूवी से 6 नए कलाकार डेब्यू करेंगे।
Q: Pehla Pyaar Doosri Baar मूवी के डायरेक्टर ?
Answer: इस फिल्म को ‘अनुज सैनी’ न डायरेक्ट किया है।
Q: ‘पहला प्यार दूसरी बार’ मूवी को किसने प्रोड्यूस किया है ?
Answer: इस फिल्म का निर्माण लव रंजन और अंकुर गर्ग ने किया है।
Q: ‘पहला प्यार दूसरी बार’ मूवी में कौन-कौन से एक्टर्स नजर आएँगे ?
Answer: इस फिल्म से अलीशा चोपड़ा, तुषार छिब्बर, साक्षी वैदय,स्पर्श वालिया, सरगुन कौर लूथरा और कुणाल वैद डेब्यू करेंगे।
Q: Pehla Pyaar Doosri Baar मूवी की रिलीज डेट ?
Answer: यह फिल्म 23 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
अगर आपका इस फिल्म से जुड़ा कोई अन्य प्रश्न है, तो कृपया नीचे कमेंट सेक्शन में जरूर बताएँ।





