Saurav Gurjar

Saurav Gurjar: ‘महाभारत’ फेम सौरव गुर्जर को पुलिस ने किया गिरफ्तार, महिला ने लगाया ये गंभीर आरोप  

Saurav Gurjar: ‘महाभारत’ फेम एक्टर और WWE रेसलर सौरव गुर्जर को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। दरअसल एक महिला ने इनपर यौन शोषण का आरोप लगाया है।

महाभारत में ‘भीम’ का किरदार निभाने वाले एक्टर और WWE रेसलर सौरव गुर्जर (Saurav Gurjar) को लेकर एक बेहद ही चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। हाल ही इन्हे मुंबई एयरपोर्ट से गाचीबोवली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल एक महिला ने इनपर शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप लगाया है।

Saurav Gurjar को पुलिस ने किया गिरफ्तार

दरअसल न्यूज़ एजेंसी ANI ने अपने एक पोस्ट में बताया- “एक्टर और पूर्व WWE रेसलर Saurav Gurjar को मुंबई एयरपोर्ट पर गाचीबोवली पुलिस ने हिरासत में लिया और मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया। मजिस्ट्रेट ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। यह कार्रवाई शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने के आरोप में एक 29 वर्षीय महिला की शिकायत पर की गई।”

Saurav Gurjar पर महिला ने लगाया यौन शोषण का आरोप

सामने आई रिपोर्ट्स के मुताबिक Saurav Gurjar और उस महिला की पहचान वर्ष 2021 में इंस्टाग्राम के जरिए हुई थी। वहीं इसके बाद दोनों ने अपन नंबर एक्सचेंज किए और फोन कॉल्स और व्हाट्सप्प के जरिए दोनों के बीच लगातार बात होने लगी। महिला का कहना है कि सौरव ने उनसे शादी का वादा किया था। इतना ही नहीं महिला के मुताबिक Saurav Gurjar ने उस महिला से उसकी अमेरिका की नौकरी छोड़कर भारत आने के लिए कहा। महिला का कहना है कि भारत लौटने के बाद वे जब भी सौरव से शादी के बारे में पूछती थी तो वे बात को टाल देते थे और उनका नंबर ब्लॉक कर देते थे।

वहीं अब इस महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने सौरव गुर्जर को हिरासत में ले लिया है और इसके बाद उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

यह भी देखें: Deepika-Ranveer: दीपिका पादुकोण ने दिया बेटी को जन्म, दूसरी बार पिता बने रणवीर सिंह 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top