Nick Jonas

Nick Jonas के बर्थडे पर प्रियंका चोपड़ा ने शेयर खूबसूरत पोस्ट, डैड के साथ गाना गाते दिखी नन्ही मालती मैरी 

एक वीडियो में प्रियंका चोपड़ा और Nick Jonas की बेटी मालती मैरी को गाना गुनगुनाते हुए देखा जा सकता है। इस दौरान नन्ही सी मालती…

अमेरिकन सिंगर-सॉन्गराइटर और म्यूजिशियन निक जोनस (Nick Jonas) ने हाल ही में अपना 34वां बर्थडे मनाया। वहीं अब निक की वाइफ और ग्लोबल स्टार  प्रियंका चोपड़ा ने एक प्यारा सा पोस्ट शेयर करते हुए उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएँ दी है,जिसमें उनकी 4 साल की बेटी मालती की भी झलक देखी जा सकती है।

पति Nick Jonas पर प्यार बरसाते दिखी ‘देसी गर्ल’

दरअसल हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से कुछ प्यारी सी तस्वीरें शेयर की है। पहली तस्वीरों में ‘देसी गर्ल’ अपने पति को किस करते नजर आ रही है।

डैड के साथ गाने की प्रैक्टिस करते दिखी नन्ही मालती

वहीं प्रियंका ने एक वीडियो भी शेयर किया है। इस वीडियो में पीसी और निक की बेटी मालती मैरी की प्यारी सी आवाज सुनी जा सकती है। वीडियो में मालती का चेहरा तो नजर नहीं आ रहा, हालाँकि उनके छोटे-छोटे पैर देखे जा सकते है। वीडियो में Nick Jonas पियानो बजाते हुए नजर आ रहे है, जबकि नन्ही मालती को कुछ गाने की कोशिश करते हुए देखा जा सकता है।

इन तस्वीरों को शेयर करते हुए प्रियंका चोपड़ा ने लिखा, “उस इंसान को हैप्पी बर्थडे, जो हर दिन हमारे सपनों को सच करता है। हम आपसे बेहद प्यार करते है गागा।”

2018 में शादी के बंधन में बंधे थे निक-प्रियंका

बता दे कि प्रियंका चोपड़ा और Nick Jonas ने दिसंबर 2018 में दो रीती-रिवाजों के साथ शादी की थी। दरअसल ये पहल क्रिश्चियन रीती-रिवाजों के साथ शादी के बंधन में बंधे थे।  इसके अलगे दिन इन्होने हिंदू रीती-रिवाजों के साथ शादी रचाई थी। वहीं शादी के करीब तीन साल बाद यानि जनवरी 2022 में सरोगेसी के जरिए ये एक बेटी मालती मैरी के पेरेंट्स बने थे।

यह भी देखें: Mahesh Babu के बर्थडे पर ‘Varanasi’ मूवी से सामने आया इनका फर्स्ट लुक, को-स्टार प्रियंका चोपड़ा ने भी शेयर की अनदेखी तस्वीर 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top