Akshay Kumar

Akshay Kumar ने 59वें बर्थडे पर फैंस से किया ये खास वादा, कहा- ‘आप सभी को ऐसा रूप दिखाऊंगा जो…’

Akshay Kumar आज अपना 59वां जन्मदिन मना रहे है। इस खास मौके पर उन्होने अपने सभी फैंस का आभार जताया और उनसे एक खास वादा भी किया है।

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) आज 9 सितंबर को अपना 59वां जन्मदिन मना रहे है। उनके इस खास दिन पर ढेरों फैंस और सेलेब्रिटीज ने उन्हें शुभकामनाएँ दी है। वहीं बर्थडे पर अक्षय ने भी अपने सभी प्रसंशकों का आभार जताया और साथ ही उनसे एक खास वादा भी किया है।

Akshay Kumar ने ‘हैवान’ से शेयर किया वीडियो

दरअसल हाल ही में अक्षय कुमार ने अपनी अपकमिंग फिल्म ‘हैवान’ से एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में अक्षय के किरदार की झलक देखी जा सकती है। वहीं इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने एक खास कैप्शन भी लिखा है।

अक्षय ने फैंस का प्यार के लिए जताया आभार

Akshay Kumar ने लिखा, “आज मेरे जन्मदिन पर एक छोटी सा विचार आप सब के साथ साझा करना चाहता हूँ। जो बुरा दिखता है, वो हमेशा बुरा नहीं होता और जो अच्छा दिखता है, वो हमेशा अच्छा नहीं होता। शायद हैवान ने मुझे यही सिखाया है। इतने सालों में आप सभी ने मुझे जो प्यार दिया है, उसके लिए धन्यवाद। इस शुक्रवार को मैं आप सभी को अपना ऐसा रूप दिखाऊंगा, जो आपने पहले कभी नहीं देखा होगा। सिनेमाघरों में मिलते है। प्यार और दुआएँ।”

11 सितंबर को रिलीज होगी हैवान

बता दे कि Akshay Kumar की फिल्म हैवान 11 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म अक्षय ने एक एक खूंखार विलेन का किरदार निभाया है। वहीं अक्षय के अलावा इस मूवी में सैफ अली खान लीड रोल में नजर आएँगे। प्रियदर्शन द्वारा निर्देशित इस मूवी की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है।

यह भी देखें: Dil Chahta Hai: आमिर, सैफ और अक्षय खन्ना की फिल्म को पुरे हुए 25 साल, डायरेक्टर फरहान अख्तर ने लिखा इमोशनल नोट 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top