Big Boss 13 के कंटेस्टेंट रहे आसिम रियाज और विशाल आदित्य सिंह हाल ही में सोशल मीडिया पर भिड़ पड़े। दरअसल विशाल ने जब हिमांशी खुराना और आसिम के रिश्ते के बारे में…
सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस का तेरहवां सीजन (Big Boss 13) इस शो के इतिहास का सबसे लोकप्रिय सीजन रहा था। इस सीजन के सभी कंटेस्टेंट्स को भी दर्शको का खूब प्यार मिला था। वहीं इस सीजन के दौरान कंई जोड़ियां भी बनी, जिनमें आसिम रियाज और हिमांशी खुराना की जोड़ी भी एक थी। दरअसल आसिम ने बिग बॉस के घर में हिमांशी को प्रपोज किया था और शो बाहर निकलने के बाद भी दोनों ने कंई सालों तक डेट किया। हालाँकि 2023 के अंत में इनका ब्रेकअप हो गया था।
Big Boss 13: हिमांशी ने आसिम संग ब्रेकअप पर की थी बात
वहीं हाल ही में हिमांशी खुराना ने एक पॉडकास्ट में अपने रिलेशनशिप के बारे में बात की। एक्ट्रेस ने बिना आसिम का नाम लिए अपने धार्मिक अंतर और ब्रेकअप के एक्सपीरियंस के बारे में खुलकर बात की थी।
एक्ट्रेस के इस पॉडकास्ट के बाद आसिम ने भी एक पोस्ट शेयर करते हुए कहा था कि उन्होंने कभी भी किसी को उनका धर्म बदलने के लिए बाध्य नहीं किया था। उन्होंने बिना हिमांशी का नाम लिए एक रिक्वेस्ट की थी कि- प्लीज धर्म का इस्तेमाल एक हथियार की तरह न करें।
विशाल ने Big Boss 13 के साथी कन्टेस्टेंस आसिम-हिमांशी के बारे में कही ये बात
वहीं हाल ही में जब विशाल आदित्य सिंह से आसिम रियाज और हिमांशी खुराना के रिलेशनशिप के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा- मुझे नहीं पता। उन दोनों की ही गलती रही होगी और ब्रेकअप के पीछे धर्म के अलावा कोई और अन्य कारण भी हो सकता है।
आसिम रियाज ने विशाल को याद दिलाई ‘पैन की पिटाई’
वहीं विशाल के इस स्टेटमेंट के बाद आसिम रियाज चिढ गए और उन्होंने एक पोस्ट शेयर करते हुए उनपर निशाना साधा। आसिम ने एक्स पर एक पोस्ट शेयर करते हुए विशाल को Big Boss 13 में पैन से हुई उनकी पिटाई याद दिलाई।
आसिम ने लिखा, “विशाल, नेशनल टेलीविजन पर अपनी एक्स गर्लफ्रेंड द्वारा पैन से पीटे जाने के बाद तुम्हे कुछ स्थाई नुकसान हुआ है। हर जगह मेरा नाम लेना बंद करो और अगर तुम्ही मेरी अटेंशन चाहिए तो मीडिया और पॉडकास्ट में घटिया हरकतें करने की बजाय मुझे DM करो। चिंता मत करो, मैं तुम्हारे लिए एक मनोचिकित्सिक (Psychiatrist) ढूंढने की पूरी कोशिश करूँगा।”

विशाल ने आसिम को दिया ये जवाब
वहीं आसिम रियाज के इस पोस्ट के बाद विशाल आदित्य सिंह ने भी एक पोस्ट शेयर करते हुए उन्हें जवाब दिया है। विशाल ने लिखा, “एक्स बिग बॉस कंटेस्टेंट (Big Boss 13) बस यही आपकी पहचान और यही रह जाएंगे आप, तो आसिम भाई शांत रहो और जय श्री राम बोलो।
‘Psychiatrist’ का नंबर याद से भेज दियो। मैं तुझे ‘सुरेश वाडकर म्यूजिक’ स्कूल का नंबर सेंड करता हूँ और एक जिम का कूपन भी उसके साथ। भाई (इंजेक्शन इमोजी) इससे सिर्फ बॉडी बनती है, दिमाग के लिए भी कुछ देखो। आर्ट (रैप) = 0%, बकवास का टैलेंट= 100%”

यह भी देखें: Shraddha Kapoor: बादशाह और जैसलीन रॉयल के इस सॉन्ग को अपना और अपने पेट डॉग्स का एंथम बनाना चाहती है Shraddha Kapoor





