Govinda: बॉलीवुड एक्टर गोविंदा का नाम इन दिनों उनकी को-एक्ट्रेस कोमल रानी स्वर्णकार एक साथ जोड़ा जा रहा है। वहीं अब गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वे अपनी…बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता गोविंदा (Govinda) लंबे समय एक बाद फिल्मों में वापसी करने वाले है। दरअसल वे फिल्म ‘रूपा’ के जरिए कमबैक करेंगे। इस फिल्म में इनके साथ कोमल रानी स्वर्णकार (Komal Rani Swarnkar) लीड रोल में नजर आएंगी। बता दें कि ये स्वर्णकार की डेब्यू मूवी है। इसी मूवी के सिलसिले में गोविंदा और ये नवोदित एक्ट्रेस को अक्सर साथ स्पॉट किया जाता है, जिसके बाद इनके अफेयर के चर्चे भी काफी वायरल हो रहे हैं।
Govinda अपनी कथित गर्लफ्रेंड कोमल संग एयरपोर्ट पर
दरअसल गोविंदा का नाम पिछले काफी दिनों से इनकी को-एक्ट्रेस
कोमल रानी स्वर्णकार के साथ जोड़ा जा रहा है। दरअसल इन दोनों को कई बार साथ में स्पॉट किया जाता है, जिससे इनके अफेयर की खबरें अक्सर वायरल होती रहती है। हालाँकि न तो गोविंदा और न ही कोमल इन दोनों में से किसी ने भी अपने रिश्ते के बारे में ऑफिशियली कुछ नहीं कहा है।

गोविंदा के अफेयर पर पत्नी सुनीता आहूजा ने कही थी ये बात
वहीं दूसरी तरफ 62 साल के शादीशुदा Govinda की पत्नी भी उनके बारे में कुछ ऐसे ब्यान दे चुकी है, जिससे इनके अफेयर की
खबरों को और भी हवा मिलती है। दरअसल कुछ दिनों पहले जब सुनीता आहूजा से गोविंदा और कोमल के बारे में पूछा गया तो उन्होंने हिंदी का मशहूर मुहावरा “विनाश काले विपरीत बुद्धि’ दोहराते हुए कहा था कि- उसका दिमाग खराब हो गया है।

गोविंदा को शर्मा आनी चाहिए- सुनीता आहूजा
वहीं आज फिर गोविंदा को कोमल रानी स्वर्णकार के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। जब पैपराजी ने Govinda की पत्नी
सुनीता आहूजा से इस बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि- “अभी मैं क्या बोलूं, बेटी की उम्र की लड़की को लेकर घूम रहा है। इसको थोड़ी शर्म तो आनी चाहिए, कोई स्टैण्डर्ड तो होना चाहिए। बहुत बुरा, इसका दिमाग खराब हो गया है। ये मुझको बोलता है कि मैं नाम कमाने के लिए उसका नाम खराब करती हूँ। इसको देखना चाहिए कि ये खुद क्या कांड कर रहा है। उसे शर्म आनी चाहिए, मुझे नहीं।”

गोविंदा और सुनीता की 39 साल की शादी में आई दरार ?
बता दें कि गोविंदा की वर्ष 1987 में सुनीता आहूजा के साथ शादी हुई थी। इस शादी से इनके दो बच्चे बेटी टीना आहूजा (37) और बेटा यशवर्धन आहूजा (29) है। हालाँकि अब शादी के 39 साल बाद शादीशुदा गोविंदा का नाम एक्ट्रेस कोमल रानी स्वर्णकार के साथ जुड़ रहा है।FAQ:(1) कोमल रानी स्वर्णकार कौन है ?Answer: कोमल रानी स्वर्णकार एक उभरती हुई अभिनेत्री है। दरअसल ये गोविंदा की फिल्म ‘रूपा’ से बॉलीवुड डेब्यू करने वाली है।(2) कोमल रानी स्वर्णकार की उम्र कितनी है ?Answer: इनकी उम्र के बारे में अभी कोई पुख्ता जानकारी सामने नहीं आई है।(3) Komal Rani Swarnkar कहाँ की रहने वाली है ?Answer: रिपोर्ट्स के अनुसार ये मूल रूप से उत्तर प्रदेश की निवासी है।(4) गोविंदा की गर्लफ्रेंड कौन है ?Answer: गोविंदा का नाम इन दिनों इनकी को-स्टार कोमल रानी स्वर्णकार के साथ जोड़ा जा रहा है।(5) Govinda की अपकमिंग फिल्म ?Answer: गोविंदा जल्द ही फिल्म ‘रूपा’ से कमबैक करेंगे।
यदि आपका गोविंदा या इनकी कथित गर्लफ्रेंड कोमल रानी स्वर्णकार से जुड़ा कोई अन्य प्रश्न है, तो कृपया नीचे कमेंट सेक्शन में जरूर पूछें।फिल्म रूपा क्या है
गोविंदा ने जुलाई 2026 में मुंबई में प्रेस कॉन्फ्रेंस करके अपनी वापसी की फिल्म रूपा की घोषणा की थी। यह करीब सात साल बाद बड़े पर्दे पर उनकी वापसी है, क्योंकि उनकी आख़िरी थिएट्रिकल फिल्म 2019 की रंगीला राजा थी। गोविंदा खुद इस फिल्म के प्रोड्यूसर भी हैं और उन्होंने इसे अपने करीब 40 साल के करियर की पहली हीरोइन-प्रधान फिल्म बताया है। इसी इवेंट में उन्होंने एक और फिल्म दुनियादारी की भी घोषणा की थी।
कोमल रानी स्वर्णकार कौन हैं
कोमल रानी स्वर्णकार, जिन्हें रानी स्वर्णकार भी कहा जाता है, रूपा से हिंदी फिल्मों में डेब्यू कर रही हैं और फिल्म की मुख्य अभिनेत्री हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक वे उत्तर प्रदेश से हैं, पर उनकी उम्र या निजी जीवन के बारे में पक्की जानकारी सार्वजनिक नहीं है। फिल्म में सुनीता आहूजा, नितांशी गोयल, जैमी लीवर, चंकी पांडे, बृजेंद्र काला और सिमरत कौर रंधावा भी बताए गए हैं।
अफवाहों पर क्या सामने आया
फिल्म के प्रमोशन के दौरान गोविंदा और कोमल को साथ देखे जाने के बाद दोनों के रिश्ते को लेकर अटकलें लगीं। रिपोर्ट्स के मुताबिक गोविंदा और कोमल ने किसी रोमांटिक रिश्ते की पुष्टि नहीं की है। रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया है कि सुनीता आहूजा ने कुछ बयानों में आरोप लगाए, जबकि गोविंदा ने इन आरोपों से इनकार किया है।
लेखक: KushamKusham Filmy Ghost के लेखक हैं। उन्होंने M.Com और पत्रकारिता की डिग्री हासिल की है। उन्हें मनोरंजन जगत की खबरों में खास रुचि है और वे यहाँ बॉलीवुड और टीवी से जुड़ी खबरें लिखते हैं।