Rashmika Mandanna health update

Rashmika Mandanna ने दिया हेल्थ अपडेट, हिप इंजरी के बीच घर पर इस तरह समय बिता रही एक्ट्रेस 

Rashmika Mandanna को हिप इंजरी के बाद डॉक्टरों ने 6 हफ्तों तक आराम की सलाह दी है। वहीं इन दिनों एक्ट्रेस अपने घर पर अपनी फैमिली के बीच…मशहूर फिल्म अभिनेत्री रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) को बीते दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘Mysaa’ की शूटिंग के दौरान गंभीर चोट आई थी। दरअसल इस फिल्म के एक मुश्किल डांस सीक्वेंस के दौरान उन्हें हिप इंजरी (कूल्हे की चोट) हो गई थी। वहीं इसके बाद डॉक्टरों ने इन्हें 6 हफ्तों तक पूरी तरह से आराम करने की सलाह दी है। रश्मिका इन दिनों अपने प्रोफेशनल काम से दूर अपने घर पर फैमिली के बीच समय बिता रही है। वहीं अब इन्होंने कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए अपना हेल्थ अपडेट दिया है।

घर पर समय बिता रही Rashmika Mandanna

दरअसल हाल ही में रश्मिका मंदाना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपनी कुछ लेटेस्ट तस्वीरें साझा की है। तस्वीरों में एक्ट्रेस को अपने परिवार के साथ सुकून के पल बिताते हुए देखा सकता है। इस दौरान एक्ट्रेस की माँ, सास, पति और अन्य फैमिली मेंबर्स उनके साथ नजर आ रहे हैं।Rashmika Mandanna Hip Injuryएक तस्वीर में रश्मिका अपने पति और एक्टर विजय देवरकोंडा का हाथ थामे नजर आ रही है। एक तस्वीर में एक्ट्रेस की सास और माँ दोनों एकसाथ नजर आ रही है। वहीं अन्य तस्वीरों में उन्हें अपने पेट डॉग्स के साथ खेलते हुए देखा जा सकता है। दरअसल इन तस्वीरों को शेयर करते हुए रश्मिका ने दिखाया कि जब वे लंबे समय तक घर पर रहती है तो उनकी दिनचर्या कुछ इसी प्रकार होती है।rashmika mandanna

रश्मिका ने कहा- प्यार और पॉजिटिविटी से घिरी हुई हूँ

वहीं इन तस्वीरों को शेयर करते हुए रश्मिका ने कैप्शन में लिखा, “अगर मैं लंबे समय तक घर पर रहती हूँ तो मेरे दिन कुछ इसी प्रकार दिखते है। यह कितनी अजीब बात है कि जब आप भाग-दौड़ भरी जिंदगी जी रहे होते हैं तो धीमे पड़ने का ख्याल ही डरावना लगता है। लेकिन जब आपको धीमे होने के लिए मजबूर किया जाता है तो पागलों की तरह दौड़भाग करना डरावना लगता है, शायद यही जिंदगी है। ढेर सारी प्यार, दुआओं और पॉजिटिविटी से घिरा हुआ हूँ।”Rashmika Mandanna injury

रश्मिका मंदाना की अपकमिंग फिल्में

बात करें रश्मिका मंदाना की प्रोफेशनल लाइफ कि इन्हें पिछली बार फिल्म ‘कॉकटेल 2’ में देखा गया था। इस फिल्म में ये शाहिद कपूर और कृति सेनन के साथ स्क्रीन साझा करते हुए नजर आई थी। वहीं अब रश्मिका जल्द ही अपने पति और एक्टर विजय देवरकोंडा के साथ  ‘रणबाली’ में नजर आएंगी। इसके अलावा इनके पास फिल्म ‘Mysaa’ भी है।

यह खबर शेयर करें:

WhatsApp Facebook X

लेखक: Kusham

Kusham Filmy Ghost के लेखक हैं। उन्होंने M.Com और पत्रकारिता की डिग्री हासिल की है। उन्हें मनोरंजन जगत की खबरों में खास रुचि है और वे यहाँ बॉलीवुड और टीवी से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top