Sawan Shivratri

Sawan Shivratri पर शिव भक्ति में लीन दिखी अनन्या पांडे, किए भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग के दर्शन 

Sawan Shivratri 2026: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे सावन शिवरात्रि के शुभ अवसर पर भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग के दर्शन करने पहुँची। बता दें कि इससे पहले भीसावन का महीना भगवान शिव जी की आराधना के लिए काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। इस पवित्र महीने में हर शिव भक्त पूरी श्रद्धा भाव से उनकी पूजा करते हैं। वहीं आज सावन  शिवरात्रि के शुभ अवसर पर लोग सुबह से मंदिरों में जाकर भोलेनाथ की पूजा कर रहे हैं।  बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे भी काफी बड़ी शिव भक्त है। वहीं आज Sawan Shivratri के शुभ अवसर पर ये भी भक्ति में लीन दिखी।

अनन्या पांडे ने Sawan Shivratri पर किए भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग के दर्शन

दरअसल आज शिवरात्रि के शुभ अवसर पर अनन्या पांडे महाराष्ट्र के भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग मंदिर में दर्शन करने पहुंची। एक्ट्रेस ने अपनी इस आध्यात्मिक यात्रा से कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की है। सामने आई तस्वीरों में अनन्या शिव भक्ति में लीन नजर आ रही है।इस दौरान उन्हें शिवलिंग पर फूल-फल आदि चढ़ाते हुए देखा जा सकता है। वहीं एक तस्वीरें में वे सिर झुकाए और दोनों हाथ जोड़कर भगवान के सामने नतमस्तक होते नजर आ रही है।Sawan Shivratri

सिंपल लुक में मंदिर पहुँची थी अनन्या पांडे

लुक की बात करे तो इस दौरान वे काफी सिंपल लुक में दिखी। दरअसल अनन्या ने एक पीले रंग का सलवार-सूट पहना था। वहीं बालों का बन बनाए वे नो मेकअप लुक में दिखी। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, “ॐ नमः पार्वती पतये, हर हर महादेव। भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग।”Sawan Shivratri

इन ज्योतिर्लिंगों के भी दर्शन कर चुकी अन्नया

जानकारी के लिए बता दें कि अनन्या पांडे ने इस साल की शुरूवात में 12 पवित्र ज्योतिर्लिंगों के दर्शन की अपनी आध्यात्मिक यात्रा शुरू की थी। दरअसल इन्होंने फरवरी 2026 में महाराष्ट्र के नासिक स्थित त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन किए थे और इसे अपना पहला ज्योतिर्लिंग दर्शन बताया था।इसके बाद अनन्या ने मार्च 2026 में नागेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन किए थे, जो गुजरात, द्वारका में स्थित है। वहीं अब इन्होंने अपने तीसरे यानि भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग के दर्शन किए।Sawan Shivratriयह भी देखें: Bhumi Pednekar: काला चश्मा पहनकर शिव पूजा करने पर ट्रोल हुई भूमि पेडनेकर, लोग बोले- ‘भक्ति है या फोटोशूट’Karishma Tanna Baby Shower की वीडियो वायरल, पहले गाए शिव भजन और फिर साउथ इंडियन स्टाइल में की गोदभराई 

यह खबर शेयर करें:

WhatsApp Facebook X

लेखक: Kusham

Kusham Filmy Ghost के लेखक हैं। उन्होंने M.Com और पत्रकारिता की डिग्री हासिल की है। उन्हें मनोरंजन जगत की खबरों में खास रुचि है और वे यहाँ बॉलीवुड और टीवी से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top