Anand Ahuja birthday

Anand Ahuja के बर्थडे पर सोनम कपूर ने लुटाया प्यार, अनिल कपूर ने भी दामाद को यूँ दी बधाई 

Sonam Kapoor के पति और बिजनेसमैन Anand Ahuja आज अपना जन्मदिन मना रह है। इस खास मौके पर अनिल कपूर ने…

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। ये अक्सर अपनी खूसबूरत फैमिली फोटोज अपने फैंस एक साथ साझा करती रहती है। वहीं आज सोनम के पति और बिजनेसमैन आनदं आहूजा (Anand Ahuja Birthday) का बर्थडे है। इस खास मौके पर एक्ट्रेस ने एक प्यार भरा पोस्ट शेयर करते हुए उन्हें विश किया है।

Anand Ahuja के बर्थडे पर सोनम ने शेयर की अनदेखी तस्वीरें

दरअसल हाल ही में सोनम कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से पति आनंद संग कंई अनदेखी और खूबसूरत तस्वीरें साझा की है। इन तस्वीरों में दोनों साथ में क्वालिटी टाइम स्पेंड करते नजर आ रहे है। वहीं इन फोटोज को शेयर करते हुए उन्होने अपने हस्बैंड के लिए दिल छू लेने वाला नोट भी लिखा है।

Anand Ahuja and sonam kapoor pic

सोनम ने पति आनंद को बताया अपना सेफ प्लेस

सोनम ने लिखा, “डियर आनंद- मेरा सेफ प्लेस, मेरा सबसे बड़ा सपोर्टर, मेरा फेवरेट ट्रेवल पार्टनर, मेरा सलाहकार और मुझे सच्चाई का एहसास दिलाने वाला होने के लिए धन्यवाद। हैप्पी बर्थडे मेरे फेवरेट इंसान। मैं हर जन्म में तुम्हे ही चुनूंगी। मैं तुम्हे इतना प्यार करती हूँ, जितना तुम कभी जान भी नहीं पाओगे।”

sonam kapoor wedding photo

सोनम के अलावा अनिल कपूर ने भी कंई प्यारी सी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए अपने दामाद को बर्थडे विश किया है। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए एक्टर ने अपने दामाद के लिए एक खास नोट भी लिखा है।

 

अनिल कपूर ने की दामाद Anand Ahuja की तारीफ

अनिल ने लिखा, “आनदं, पता नहीं क्यों, जब भी मैं तुम्हे देखता हूँ, तुमसे मिलता हूँ, तुम्हारी तस्वीर देखता हूँ या फिर तुम्हारी आवाज भी सुनता हूँ, तो मुझे तुरंत शांति महसूस होती है। तुममे कुछ तो खास है।”

“जिस तरह से तुम अपने आस-पास के लोगों का ख्याल रखते हो, तुम्हारी गर्मजोशो और जिस तरह से तुम सोनम का, अपने बच्चों का और हम सब का ख्याल रखते हो, इससे मुझे बहुत शांति, पॉजिटिविटी और सुकून मिलता है और मैं बहुत खुश हो जाता हूँ। तुम जैसे हो, वैसा होने के लिए धन्यवाद, बेटा। हैप्पी बर्थडे, अपना ख्याल रखना, ढेर सारा प्यार।”

anil kapoor son in law

यह भी देखें: Satish Kaushik Daughter: अनुपम खेर ने बेस्ट फ्रेंड सतीश कौशिक की बेटी का कन्यदान करने की जताई इच्छा, बर्थडे पर लिखा खूबसूरत नोट 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top