The Scam – Leaked Teaser: टीजर में दिखाया गया है कि कैसे एक पेपर के लीक होने के बाद छात्र सुसाइड कर लेते है। वहीं उनके पेरेंट्स…
देशभर में इन दिनों Neet-UG पेपर लीक का मामला गरमाया हुआ है। गौरतलब है कि छात्र और युवा 20 जुलाई को भारी संख्या में जंतर-मंतर पर इक्कठा हुए और शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए प्रदर्शन किया। कॉकरेच जनता पार्टी यानि CJP की अगुवाई में हुआ ये प्रोटेस्ट अभी भी जारी है और भारी संख्या में युवा अभी भी जंतर-मंतर पर डटे हुए है। इसी बीस Zee 5 ने अपनी नई वेब सीरीज द स्कैम – लीक्ड (The Scam – Leaked Teaser) का टीजर जारी कर दिया है, जो पेपर लीक और स्टूडेंट्स की सुसाइड मुद्दे पर आधारित है।
The Scam – Leaked टीजर हुआ रिलीज
दरअसल कुछ समय पहले ही Zee 5 ने अपनी नई वेब सीरीज The Scam – Leaked का टीजर रिलीज किया गया है। इस सीरीज के टीजर की शुरूवात एक बेहद ही गोपनीय प्रिंटिंग प्रेस से होती है, जहां कड़ी निगरानी में मेडिकल एंट्रेंस के प्रश्न पत्र छापे जा रहे है। हालाँकि ढेर सारे कैमरे और कड़ी निगरानी के बावजूद भी एक व्यक्ति चुपके से अपने मोबाइल में उन क्वेशन पेपर्स की तस्वीरें क्लीक कर लेता है और किसी को भेज देता है।
The Scam Leaked Teaser का बिल्कुल CJP Protest जैसा मुद्दा
टीजर में आगे दिखाया गया है कि पेपर लिक की खबर एकदम से मीडिया में फैल जाती है और लगभग सभी टीवी चेनल्स बड़ी-बड़ी हेडलाइन्स के साथ इस खबर को चलाते है। टीजर में दिखाया गया है कि कैसे पेपर लिक के बाद स्टूडेंट्स आहात होते है। वहीं टीजर के अंत में एक क्लासरूम में रखा गया एक मोबाइल फोन दिखाया गया है, जिसपर ‘PAPA Calling’ लिखा आ रहा है, तभी शीशे में एक स्टूडेंट की लाश दिखाई देती है, जिसने पेपर लीक के बाद सुसाइड कर लिया होता है।
यहां देखिए The Scam Leaked Teaser-
The Scam – Leaked सीरीज की रिलीज डेट
The Scam – Leaked Teaser टीजर को शेयर करते हुए मेकर्स ने कैप्शन में लिखा, “एक पेपर, लाखों सपने। एक लीक, पूरा देश हैरान।” बता दे की मेकर्स ने अभी इस सीरीज की कास्ट या रिलीज डेट के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। हालाँकि यह सीरीज जल्द ही Zee 5 पर स्ट्रीम होगी।
यह भी देखें: CJP Protest: छात्रों पर लाठीचार्ज से भड़के बॉलीवुड सेलेब्स, भूमि पेडनेकर से लेकर साकिब सलीम तक ने कही ये बात





