these bollywood celebs supported the cjp protest

CJP Protest: छात्रों पर लाठीचार्ज से भड़के बॉलीवुड सेलेब्स, भूमि पेडनेकर से लेकर साकिब सलीम तक ने कही ये बात 

CJP Protest: पुलिस द्वारा सीजेपी प्रोटेस्ट में लाठीचार्च के बाद कंई स्टूडेंट्स को गंभीर चोटें आई है। वहीं अब बॉलीवुड के कंई सेलेब्रिटीज ने इसका विरोध किया है और कहा कि सरकार को…

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने पिछले कंई दिनों से नीट पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था में सुधार जैसे गंभीर मुद्दे उठाते हुए जंतर-मंतर पर प्रोटेस्ट (CJP Protest) कर रही है। वहीं 20 मार्च को सीजेपी ने  जंतर-मंतर से लेकर संसद तक शांतिपूर्ण मार्च किया, जिसमें भारी संख्या में छात्र और युवा पहुंचे थे। हालाँकि इस दौरान बेहद शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर युवाओं पर दिल्ली पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे और लाठीचार्ज भी किया, जिसमें कंई छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं अब कंई सेलेब्रिटीज ने सोशल मीडिया के जरिए छात्रों पर किए गए इस अत्याचार के खिलाफ आवाज उठाई है।

CJP Protest में लाठीचार्ज पर साकिब सलीम ने जताई नाराजगी

बॉलीवुड अभिनेत साकिब सलीम ने हाल ही में एक सोशल मीडिया पोस्ट शेयर करते हुए कहा- “मैं इस सरकार पर वैसे ही भरोसा करता हूँ, जैसे मैं लोगों द्वारा चुनी गई किस भी सरकार पर करता हूँ। परतुं विश्वाश करने का मतलब आँख बंद करके भरोसा करना नहीं है, इसके साथ जवाबदेही भी आती है। यह लोकतंत्र के लिए कोई खतरा नहीं है, बल्कि यह तो लोकतंत्र का असली मकसद है।”

एक्टर ने आगे लिखा, “सोनम वांगचुक ने सत्ता पाने के लिए भूख हड़ताल शुरू नहीं की थी। उन्होंने दशकों तक चुपचाप शिक्षा, सस्टेनेबिलिटी (टिकाऊपन) के क्षेत्र में वास्तविक समाधान खोजने में अपना जीवन बिता दिया। जब इस तरह का कोई व्यक्ति अपनी सेहत को दांव पर लगाता है तो यह कोई शोर-शराबा नहीं है बल्कि यह एक ऐसा संकेत होता है, जिसपर ध्यान दिया जाना चाहिए।’

वहीं अपनी पोस्ट में साकिब ने आगे लिखा, ‘शांतिपूर्ण मार्च पर आंसू गैस और लाठीचार्च नहीं किया जाना चाहिए था। बातचीत हमेशा से एक बेहतर समाधान रही है और अब भी है। जरुरी नहीं है कि आप हर एक बात से सहमत हो लेकिन इतना तो कर सही सकते है कि लोगों को पीछे धकेलने से पहले उनकी बात सुनी जानी चाहिए। जो भी छात्र आज आए, उन सभी को सम्मान है। मैं पूरी तरह से आपके साथ खड़ा हूँ।”

CJP Protest

हिंसा किसी बात का जवाब नहीं- भूमि पेडनेकर

बॉलीवुड एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर ने भी एक पोस्ट शेयर करते हुए CJP Protest में स्टूडेंस और युवाओं पर हुए लाठीचार्ज का विरोध किया है। एक्ट्रेस ने कहा कि छात्रों की बात सुनी जानी चाहिए थी।

bhumi pednekar post on cjp protest

सोनाक्षी सिन्हा ने जताई स्टूडेंट्स और युवाओं को लेकर चिंता

बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा भी लगातार सोशल मीडिया के जरिए इस मुद्दे पर आवाज उठा रही है। सोनाक्षी ने सीजेपी प्रोटेस्ट में घायल कंई स्टूडेंट की तस्वीरें अपनी इंस्टा पर शेयर की है। इसके साथ ही एक्ट्रेस ने पुलिस द्वारा मासूम बच्चों पर लाठियाँ बरसाने की कड़ी निंदा की है। सोनाक्षी ने एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, “20 जुलाई… बहुत लोगों की हड्डियां टूटी और एक पुरे देश का दिल टूट गया। याद रखना।”

Sonakshi Sinha

 

छात्रों पर लाठीचार्ज होते देख दुखी हुई हुमा कुरैशी

CJP Protest में घायल हुए युवाओं और छात्रों की तस्वीरें देख हुमा कुरैशी बेहद दुखी हो गई उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए कहा कि- “आज के दृश्य मेरे साथ लंबे समय तक रहेंगे।  शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर रहे प्रदर्शनकारियों पर इतनी जबरदस्ती और लाठीचार्ज होते देख मुझे बेहद दुख  हुआ। यह बहुत ही धैर्य से, लोगों की बात सुनके और उनसे बात करके संभाला जा सकता था। हम भारत के लोगों ने ही इस सरकार को चुना है और आज हमें सवाल पूछने का हक है और जवाबदेही की उम्मीद है।”

“यह एक बहुत बड़ा और विविधताओं वाला देश है… जरुरी नहीं है कि हम सब सभी बातों पर सहमत हो लेकिन हम सभी इस बात से जरूर सहमत हो सकते है कि बल का प्रयोग करने से पहले हर नागरिक को गरिमापूर्ण तरीके से सुना जाए। उन सभी छात्रों और नागरिकों को मेरा सलाम, जो शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मान्यताओं के लिए खड़े होने का फैंसला करते है। जय हिंद।”

Huma Qureshi

इसके अलावा भी कंई सितारे सोशल मीडिया के जरिए इस मुद्दे पर आवाज उठा रहे है। जबकि शबाना आजमी, नसीरुद्दीन शाह और प्रकाश राज सहित कंई सितारे सीजेपी के प्रोटेस्ट में शामिल होने जंतर-मंतर भी पहुंचे थे। यह भी देखें: CJP Protest: शबाना आजमी और प्रकाश राज ने तुड़वाया AISA छात्रों का 23 दिन अनशन, अपने हाथों से पिलाया जूस 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top