मशहूर प्लेबैक सिंगर कुमार सानू के बेटे Jaan Kumar Sanu को कोरोना हो गया है। हाल ही में उनका हॉस्पिटल से एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उन्हें Covid-19 पॉजिटिव…
सिंगर और बिग बॉस 14 के कंटेस्टेंट रहे जान कुमार सानू (Jaan Kumar Sanu) कोरोना वायरस की चपेट में आ गए है। दरअसल कुमार सानू के बेटे ने हाल ही में खुद एक वीडियो शेयर करते हुए इस अपने Covid-19 पॉजिटिव होने की जानकारी दी है। जान ने जो वीडियो शेयर किया है, उसमें वे हॉस्पिटल में नजर आ रहे है।
Jaan Kumar Sanu को हुआ कोरोना
जान कुमार सानू ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में इन्हे अस्पताल में देखा जा सकता है और वे इस दौरान हॉस्पिटल के कपड़े पहने नजर आए रहे है। इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने मजाकिया अंदाज में कैप्शन भी लिखा, “फिट चेक, अपने फेवरेट डिजाइनर कोकिलाबेन के कपड़े पहने हुए है। वुहान से आए कोविड की वजह से यहां भर्ती हूँ।”
Jaan Kumar Sanu ने हॉस्पिटल से शेयर किया वीडियो
वहीं इस वीडियो को शेयर करते हुए Jaan Kumar Sanu ने एक मजाकिया कैप्शन भी लिखा है। दरअसल जान ने लिखा, “चाइना से आया मेरा दोस्त, कोविड को सलाम करो।” जान कुमार सानू का ये फनी कैप्शन देख जहां कुछ लोगों ने फनी कमेंट्स किए है। वहीं कमेंट सेक्शन में कंई सेलेब्स और फैंस उनके जल्द ठीक होने की कामना करते भी नजर आए।

सिंगर कुमार सानू और उनकी एक्स वाइफ के बेटे है जान
बताते चलें की जान कुमार सानू दिग्गज प्लेबैक सिंगर कुमार सानू और उनकी एक्स वाइफ रीटा भट्टाचार्या के बेटे है। सिंगर कुमार सानू ने लेट 1980 के दशक में रीटा से शादी की और इसके बाद ये दोनों 3 बेटों के पेरेंट्स बने। हालाँकि 1994 में इनका तलाक हो गया था।
बता दे कि जान का अपने पिता कुमार सानू से अच्छा रिश्ता नहीं है। दरअसल बिग बॉस 14 के दौरान जान ने बताया था कि उनके पिता कुमार सानू ने कभी भी उनके करियर में उनकी मदद नहीं की और ना ही उन्हें कभी सपोर्ट किया।
FAQ:
Q- कुमार सानू ने कितनी शादियाँ की ?
Answer: इन्होने 2 शादियां की।
Q- जान कुमार सानू के पिता कौन है ?
Answer- कुमार सानु।
Q- कुमार सानू के कितने बच्चे है ?
Answer: इनके कुल 5 बच्चे है। पहली शादी से तीन बेटे, दूसरी शादी से दो बेटियाँ।
Q- जान कुमार सानू का असली नाम क्या है ?
Answer: इनका असली नाम जयेश भट्टाचार्य है।
अगर आपका कुमार सानू या जान कुमार सानू से जुड़ा अन्य कोई प्रश्न है, तो कृपया नीचे कमेंट बॉक्स में बेझिझक पूछें।





