Awarapan 2 Teaser

Awarapan 2 Teaser: शिवम पंडित बनकर लौटे इमरान हाशमी, 19 साल बाद आवारापन का सीक्वल

Awarapan 2 Teaser : इमरान हाशमी की अपकमिंग फिल्म आवारापन 2 का टीजर रिलीज कर दिया गया है। इस टीजर में हाशमी एक बार फिर 19 साल पुराने अंदाज में नजर आ रहे हैं। दरअसल शिवम पंडित के किरदार में इन्हे…बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की 19 साल पुरानी फिल्म आवारापन (Awarapan) का सीक्वल बन रहा है। दरअसल मेकर्स ने कुछ दिनों पहले इस फिल्म की अनाउंसमेंट की थी। वहीं आज इस फिल्म का टीजर (Awarapan 2 Teaser) भी जारी कर दिया गया है। इस टीजर में हाशमी एकदम अपने पुराने अंदाज में नजर आ रहे हैं।

इमरान हाशमी की फिल्म Awarapan 2 Teaser रिलीज

दरअसल कुछ समय पहले ही मेकर्स ने Awarapan 2 का टीजर जारी किया है। इसमें इमरान एक बार फिर अपने शिवम पंडित के दमदार किरदार में नजर आ रहे हैं।  फिल्म के टीजर की शुरूवात इमरान से होती है, जो बाइक चलाते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं इसके बाद उन्हें आलिया हामिद (आवारापन में श्रिया सरन द्वारा निभाया गया किरदार) की कब्र के पास बैठे हुए देखा जा सकता है। इस दौरान वे कहते हैं कि- ‘कुछ लोगों की कहानियाँ उनकी मर्जी से खत्म नहीं होती, उनकी कहानी दूसरों के लिए लिखी जाती है।’Awarapan 2 Teaser देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस फिल्म की कहानी वहीं से शुरू होगी जहां से ‘आवारापन’ की कहानी खत्म हुई थी। इसके बाद टीजर में इमरान हाशमी को काफी खूंखार अंदाज में देखा जा सकता है, वहीं उनके डायलॉग्स भी काफी दमदार है। टीजर के अंत में शबाना आजमी और दिशा पटानी को भी काफी इंटेंस लुक में देखा जा सकता है।

Awarapan 2 Teaser देख एक्साइटेड हुए फैंस

वहीं आवारापन 2 का टीजर देख फैंस काफी एक्साइटेड हो गए। टीजर देख जहाँ कुछ फैंस इमरान हाशमी की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं, वहीं कुछ फैंस को पुराने दिनों की याद आ गई।fans reaction on awarapan 2 teaser
फ्लॉप रही थी Awarapan
मोहित सूरी द्वारा निर्देशित आवारापन साल 2007 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में  इमरान हाश्मी और श्रिया सरन लीड रोल में थे। बता दें कि यह फिल्म उस समय बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी। हालाँकि इस फिल्म में इमरान हाशमी के काम को दर्शकों ने खूब सराहा था। शिवम् पंडित के रूप में इनकी दमदार एक्टिंग की लोगों ने काफी तारीफ की थी। इसके अलावा इस फिल्म के दिल छू लेने वाले गानों जैसे- ‘तो फिर आओ’ और ‘तेरे मेरा रिश्ता’ ने भी इस कल्ट क्लासिक बनाने में काफी मदद की।
Awarapan 2 Release Date
बताते चलें की आवारापन 2 का निर्देशन नितिन कक्कड़ ने किया है। वहीं इस फिल्म को विशेष भट्ट ने प्रोड्यूस किया है। यह फिल्म 14 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।यह भी देखें:Chandu Champion: 18 किलो वजन घटाने से बॉक्सिंग-स्विमिंग सिखने तक, कार्तिक आर्यन ने याद किए ‘चंदू चैंपियन’ की शूटिंग के दिन Eetha Movie: श्रद्धा कपूर ने शेयर किया अपना नया लुक, पूछा- ‘तैयार हो ?’

आवारापन 2 की कास्ट और क्रू

आवारापन 2 का निर्देशन नितिन कक्कड़ ने किया है, जबकि मूल फिल्म आवारापन (2007) का निर्देशन मोहित सूरी ने किया था। फिल्म में इमरान हाशमी के साथ दिशा पटानी और शबाना आज़मी अहम भूमिकाओं में हैं। इसे विशेष फिल्म्स के बैनर तले विशेष भट्ट ने प्रोड्यूस किया है और इसकी कहानी बिलाल सिद्दीकी ने लिखी है।

19वीं सालगिरह पर आया टीज़र

आवारापन 29 जून 2007 को रिलीज़ हुई थी और उसकी 19वीं सालगिरह पर ही सीक्वल का पहला टीज़र जारी किया गया। टीज़र में इमरान शिवम पंडित के किरदार में लौटे हैं और इशारा मिलता है कि पहली फिल्म के अंत के बाद भी शिवम की कहानी खत्म नहीं हुई है। टीज़र का अंत इस संवाद के साथ होता है कि इस बार या तो यह आवारापन खत्म होगा, या वे खुद।

आवारापन 2 की रिलीज़ डेट

मेकर्स ने पहले फिल्म को 3 अप्रैल 2026 को रिलीज़ करने की बात कही थी, लेकिन बाद में इसकी रिलीज़ तारीख़ 14 अगस्त 2026 घोषित की गई।

यह खबर शेयर करें:

WhatsApp Facebook X

लेखक: Kusham

Kusham Filmy Ghost के लेखक हैं। उन्होंने M.Com और पत्रकारिता की डिग्री हासिल की है। उन्हें मनोरंजन जगत की खबरों में खास रुचि है और वे यहाँ बॉलीवुड और टीवी से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top