Bollywood

शरवरी वाघ ने ‘Main Vaapas Aaunga’ मूवी को बताया अपने दिल के बेहद करीब, शेयर की सेट से बीटीएस तस्वीरें 

इम्तियाज अली की फिल्म ‘Main Vaapas Aaunga’ सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म में शरवरी वाघ और वेदांग रैना लीड रोल में है। वहीं अब शरवरी ने इस मूवी के सेट से…

इम्तियाज अली की बहुतप्रतीक्षित फिल्म मैं वापस आऊंगा (Main Vaapas Aaunga) आज थिएटर्स में रिलीज हो चुकी है। बता दे कि इस फिल्म में शरवरी वाघ, वेदांग रैना लीड रोल में है,  निर्माताओं ने कुछ दिनों पहले इस फिल्म का ट्रेलर साझा किया था, वहीं आज ये फिल्म भी सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है।

Main Vaapas Aaunga के सेट से बीटीएस तस्वीरें

वहीं अब इस फिल्म की लीडिंग लेडी शरवरी वाघ ने इस फिल्म के सेट और प्रमोशन के दौरान की कंई तस्वीरें साझा की है। इन तस्वीरों में इम्तियाज अली को शरवरी और वेदांग के साथ हरे भरे खेतों में इस फिल्म की शूटिंग करते देखा जा सकता है।

इसके अलावा शरवरी और वेदांग ने अपनी इस फिल्म की रिलीज से पहले अमृतसर गोल्डन टेंपल में मत्था टेका। तस्वीरों में दोनों स्वर्ण मंदिर के परिसर में बैठकर भगवान का ध्यान करते नजर आ रहे है।

इसके अलावा दोनों पार्टीशन म्यूजियम भी पहुँचे। वहीं एक तस्वीर में इन्हे पंजाब, अमृतसर के मशहूर छोले कुलचे का लुफ्त भी उठाते देखा जा सकता है।

Main Vaapas Aaunga को शरवरी ने बताया बेहद खास

इन तस्वीरों को साझा करते हुए शरवरी ने एक बेहद खास नोट भी लिखा है। उन्होंने लिखा, “एक फिल्म, जो मेरे दिल के बेहद करीब है, आज आप सभी के लिए सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। मैं वापस आऊंगा के मूल में हमेशा एक सच्चा और इमोशनल दिल रहा है… चाहे वह स्क्रिप्ट पढ़ते हुए हो जिया के रूप में हर पल जीते हुए।”

“प्यार और चाहत की एक ऐसी कहानी जो सरहदों, समय और यादों से परे है। मुझे इस फिल्म पर बेहद गर्व है और आज मैं इस जर्नी को दुनिया के साथ साझा करने के लिए बेहद उत्साहित हूँ।”

Main Vaapas Aaunga की कास्ट

बता दे कि Main Vaapas Aaunga मूवी 1947 के भारत-पाकिस्तान के बंटवारे पर आधारित एक फिल्म है। इस फिल्म वेदांग ने कीनू और शरवरी ने उनकी प्रेमिका जिया का किरदार निभाया है। इसके अलावा इस मूवी में दिग्गज अभिनेता नसीररूद्दीन शाह और एक्टर, सिंगर दिलजीत दोसांझ भी अहम रोल में है।

यह भी देखें: 2 Years Of Munjya: अभय वर्मा-शरवरी ने मनाया ‘मुँज्या’ के दो साल पुरे होने का जश्न, बीटीएस तस्वीरें शेयर कर दर्शकों का जताया आभार  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *