Bollywood

करण जौहर की Dostana 2 फिर अटकी, डायरेक्टर अद्वैत चंदन ने क्रिएटिव डिफरेंसेस के चलते छोड़ी फिल्म 

Dostana 2: करण जौहर की फिल्म दोस्ताना 2′ एक बार फिर शुरू होने से पहले ही बंद होती नजर आ रही है। दरअसल इस फिल्म को डायरेक्ट करने वाले डायरेक्टर अद्वैत चंदन ने खुद को इस प्रोजेक्ट से अलग कर लिया है।

धर्मा प्रोडक्शंस की बहुचर्चित फिल्म  दोस्ताना 2 (Dostana 2) पर एक बार फिर चर्चा में आ गई है। दरअसल करण जौहर ने आज से सात साल पहले यानि 2019 में इस फिल्म का ऐलान का ऐलान किया था। इस फिल्म में कार्तिक आर्यन, जान्हवी कपूर और लक्ष्य लालवानी लीड रोल में नजर आने वाले थे, हालाँकि कार्तिक ने मेकर्स साथ मतभेद इस फिल्म को बीच में ही छोड़ दिया था। उस समय कॉलिन डी’ कुन्हा इस फिल्म को डायरेक्ट करने वाले थे।

सात साल बाद शुरू था Dostana 2 पर दोबारा काम

वहीं अब लंबे समय के बाद इस फिल्म पर दोबारा काम शुरू हुआ था। दरअसल फरवरी 2026 में खबर आई थी कि डायरेक्टर अद्वैत चंदन नई कास्ट के साथ इस फिल्म पर काम कर रहे है। दरअसल अद्वैत विक्रांत मैसी, लक्ष्य लालवानी और पूर्व मिस इंडिया वर्ल्ड सिनी शेट्टी के साथ इस फिल्म पर काम करने वाले थे।

अद्वैत चंदन ने इस वजह से छोड़ी करण जौहर की Dostana 2

वहीं अब अद्वैत चंदन ने भी इस फिल्म को छोड़ दिया है। दरअसल वैरायटी इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक अद्वैत ने मेकर्स के साथ क्रिएटिव डिफरेंसेस के चलते इस फिल्म से किनारा कर लिया है। दरअसल इनका इस फिल्म के लिए विजन मेकर्स के विजन से मेल नहीं खाता था, इसलिए उन्होंने खुद को इस प्रोजेक्ट से अलग कर लिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह सेपरेशन काफी सौहार्दपूर्ण तरीके से हुआ और दोनों पक्षों के बीच कोई मतभेद आदि की खबर नहीं है।

Dostana 2 को अब कौन डायरेक्ट करेगा

जैसे की अब डायरेक्टर अद्वैत चंदन ने भी इस फिल्म से किनारा कर लिया है। ऐसे में देखना होगा कि धर्मा प्रोडक्शन की इस फिल्म को अब कौन डायरेक्ट करेगा।

यह भी देखें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *