
Riteish Deshmukh ने फैमिली व दोस्तों के साथ मालदीव में मनाया बेटे रेहाल का बर्थडे, शेयर की खूबसूरत तस्वीरें
Riteish Deshmukh और जेनेलिया डिसूजा बॉलीवुड के सबसे प्यारे कपल्स में से एक है। वहीं ये कपल अपने दोनों बच्चों…
बॉलीवुड के क्यूट कपल्स में से एक रितेश देशमुख (Riteish Deshmukh) और जेनेलिया डिसूजा (Genelia D’souza)अक्सर सोशल मीडिया पर चर्चा में बने रहते है। इस कपल ने अपने दोनों बेटों रियान और रेहाल को भी काफी अच्छे संस्कार दिए है। वहीं हाल ही में पूरी देशमुख फैमिली वेकेशन पर निकली, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
फैमिली के साथ वेकेशन पर निकले Riteish Deshmukh
दरअसल हाल ही में Riteish Deshmukhऔर जेनेलिया के बेटे रेहाल का बर्थडे था। इस खास मौके पर पूरी फैमिली मालदीव में वेकेशन पर गई थी। सामने आई तस्वीरों में रितेश-जेनेलिया को अपने बच्चों व दोस्तों के साथ में क्वालिटी टीम स्पेंड करते देखा जा सकता है।
इस दौरान सभी कभी स्वीमिंग करते तो कभी एक दूसरे के साथ मस्ती करते नजर आ रहे है। एक फोटो में रितेश-जेनेलिया के बेटे रेहाल का क्यूट सा बर्थडे सरप्राइज देखा जा सकता है।
फैमिली और दोस्तों की मस्ती
वहीं अन्य तस्वीरों में सभी खूब मस्ती करते नजर आ रहे है। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने एक बेहद खास कैप्शन भी लिखा है। उन्होंने लिखा, “फ्रेंड्स, फैमिली, गुड टाइम और बीच- एक परफेक्ट गेटवे।”
Riteish Deshmukh के बेटे ने इस फिल्म से किया डेब्यू
बात करें प्रोफेशनल लाइफ कि तो हाल ही में रितेश देशमुख की फिल्म ‘राजा शिवजी’ रिलीज हुई थी। मराठी, हिंदी और तेलगु में रिलीज हुई इस फिल्म को दर्शकों का खूब प्यार मिला और इसने बॉक्स ऑफिस पर भी 100 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया। रितेश और जेनेलिया के लिए ये फिल्म वैसे भी खास थी क्योंकि इस फिल्म में रितेश और जेनेलिया के बेटे रेहाल ने छत्रपति शिवाजी महाराज के बचपन का किरदार निभाया था।
यह भी देखें: ‘ये कोई नेशनल न्यूज नहीं है…’, Karan Johar ने इंस्टा पर SRK-आलिया भट्ट को अनफॉलो करने पर तोड़ी चुप्पी
