Sobhita Dhulipala birthday

Sobhita Dhulipala के 34वें बर्थडे पर नागा चैतन्य ने शेयर किया प्यार भरा पोस्ट 

Sobhita Dhulipala के बर्थडे पर उनके पति और एक्टर नागा चैतन्य ने कंई अनदेखी और प्यारी सी तस्वीरें शेयर करते हुए उन्हें विश किया है। इसके साथ ही…

एक्ट्रेस शोभिता धूलिपाला (Sobhita Dhulipala) आज अपना 34वां जन्मदिन मना रही है। इस खास मौके पर उनके फैंस और कंई सेलेब्स ने उन्हें शुभकामनाएँ दी है। वहीं अब शोभिता के पति और अभिनेता नागा चैतन्य ने भी एक प्यारा सा पोस्ट शेयर करते हुए उनके बर्थडे को और भी खास बना दिया है।

नागा चैतन्य ने लुटाया वाइफ Sobhita Dhulipala बर्थडे पर प्यार

दरअसल हाल ही में नागा चैतन्य ने अपनी लेडी लव के साथ कंई अनदेखी और प्यारी सी तस्वीरें साझा की है। इन तस्वीरों में दोनों को अलग-अलग लोकेशन पर साथ में क्वालिटी टाई स्पेंड करते देखा जा सकता है।

लिखा दिल छू लेने वाला कैप्शन

वहीं इन तस्वीरों के साथ उन्होंने अपनी वाइफ Sobhita Dhulipala के लिए एक खास नोट भी लिखा है। चैतन्य ने लिखा, ‘हैप्पी बर्थडे मेरी लेड़ी। मुझे तुम्हारे साथ जीवन बिताने का सौभाग्य मिला, इसके लिए आभारी हूँ।”

नागा चैतन्य और Sobhita Dhulipala ने 2024 में की थी शादी

बता दे कि नागा चैतन्य ने शोभिता से पहले 2017 में एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु के साथ शादी रचाई थी। लेकिन इनकी ये शादी ज्यादा समय तक नहीं टिकी और 2021 में इनका तलाक हो गया था। तलाक के कुछ समय बाद ही नागा का नाम एक्ट्रेस शोभिता धूलिपाला संग जुड़ने लगा था। वहीं कुछ सालों की डेटिंग के बाद इन्होने 2024 में सगाई कर ली थी और सगाई के कुछ महीनों बाद  नागा चैतन्य और शोभिता धूलिपाला शादी के बंधन में बंध गए थे।

यह भी जरूर देखें:

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top