TV Show

Dhinchak Pooja Wedding: ‘अब ये गाएंगे शादी मैंने कर ली आज’, ढिंचैक पूजा ने शेयर की वेडिंग फोटोज तो लोगों ने किए ऐसे कमेंट 

Dhinchak Pooja Wedding: अपने क्रिंज गानों के लिए मशहूर ढिंचैक पूजा ने शादी कर ली है। इनकी शादी की तस्वीरें देखते ही लोग इन्हे बधाई देने के जगह काफी अजीबोगरीब कमेंट करने लगे।

‘सेल्फी मैनी ले ली आज’ और ‘दिलों का शूटर है मेरा स्कूटर’ जैसे क्रिंज गाने बनाने वाली सिंगर और यूट्यूबर ढिंचैक पूजा ने शादी कर लिए है। जी हाँ, आपने सही सुना 32 वर्षीय ढिंचैक अब शादी के बंधन (Dhinchak Pooja Wedding) में बंध चुकी है। हाल ही में इन्होने अपने इस स्पेशल दिन से कंई तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की है, जिसपर लोगों का काफी अलग ही रिएक्शन देखने को मिल रहा है।

Dhinchak Pooja Wedding फोटोज हुई वायरल

दरअसल ढिंचैक पूजा ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया अकाउंट से अपनी शादी का एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में वे लाल रंग का जोड़ा पहने दुल्हन बने नजर आ रही है। वहीं इस दौरान उनके दूल्हे को पैंट-कोट और सिर पर लाल रंग की पगड़ी पहने देखा जा सकता है।

Dhinchak Pooja Wedding pic

लाल जोड़ा पहन दुल्हन बनी Dhinchak Pooja

वीडियो में ढिंचैक पूजा कभी सेल्फी लेते तो कभी स्टेज पर अपने दूल्हे के साथ नजर आ रही है। वहीं इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, “मेरी शादी के कुछ वीडियो क्लिप, मैं और भी शेयर करुँगी।”

Dhinchak Pooja got married

Dhinchak Pooja Wedding फोटोज पर लोगों का रिएक्शन

वहीं जैसे ही पूजा ने अपनी शादी की ये तस्वीरें (Dhinchak Pooja Wedding Photos) शेयर की है, लोग उन्हें बधाई देने की बजाय उनका मजाक उड़ाते नजर आए। उनके इस पोस्ट के कमेंट सेक्शन में लोगों ने तरह-तरह के अजीबोगरीब कमेंट किए है।

एक सोशल मीडिया यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘अब ये गाएंगे, शादी मैंने कर ली आज।’ एक ने लिखा, ‘दिलों का शूटर है मेरा शौहर, दिलों का शूटर।’ एक ने लिखा, ‘सेल्फी मैंने ले ली आज।’ एक ने लिखा,’अब ढिंचैक पूजा का अगला गाना होगा- शादी मैंने कर ली आज।’ एक ने लिखा, ‘शादी मैंने कर लिया, पति मेरा बन गया।’ वहीं कंई अन्य लोग उन्हें शादी के लिए बधाईयां भी देते नजर आए।

peoples reaction on dhinchak pooja wedding

यह भी देखें: Huma Qureshi: जल्द बॉयफ्रेंड रचित सिंह संग शादी रचाएंगी हुमा कुरैशी ? तारीख से लेकर वेडिंग वेन्यू तक सब हो गया फाइनल 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *