
Abhinav Shukla: KKK 15 की शूटिंग में व्यस्त रुबीना तो घर पर ट्विन्स बेटियों का जन्मदिन मनाते दिखे अभिनव, शेयर की क्यूट तस्वीरें
Abhinav Shukla: एक्ट्रेस रुबीना दिलैक स्टंट रियलिट शो खतरों के खिलाड़ी 15 की शूटिंग के लिए केपटाउन में है। परंतु उनके पति और एक्टर
Abhinav Shukla ट्विन्स बेटियों का जन्मदिन मनाते दिखे
रोहित शेट्टी के स्टंट बेस्ड रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ की शूटिंग इन दिनों दक्षिण अफ्रीका के केप टाउन में हो रही है। दरअसल इस शो के सभी कंटेस्टेंट और होस्ट वहाँ पहुँच चुके है और शूटिंग कर रहे है। वहीं अब रुबीना दिलैक ने केप टाउन से कुछ तस्वीरें शेयर की है, जिसे फैंस द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। दूसरी तरफ उनके पति और एक्टर अभिनव शुक्ला (Abhinav Shukla) अपनी ट्विन्स बेटियों के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करते दिखे।
Abhinav shukla बच्चों के साथ, KKK 15 की शूटिंग कर रही रुबीना
दरअसल सामने आई तस्वीरों में रुबीना विदेश में भी अपने देसी लुक में नजर आ रही है। इस दौरान उन्हें गर्व से अपनी कल्चर का प्रतिनिधित्व करते देखे जा सकता है। तस्वीरों में रुबीना ने वाइट कुर्ता पहना है, जिसके किनारों गले और बाजु पर कढ़ाई की गई है। वहीं इसके साथ एक्ट्रेस ने एक येलो कढ़ाईदार जैकेट और सिर पर हिमाचली टोपी भी पहनी है। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए अभिनेत्री ने कैप्शन में लिखा, “मैं अपनी जड़ों का पुरे गर्व के साथ प्रतिनिधित्व करती हूँ।”

वहीं बीते दिन रुबीना ने अपनी साथी कंटेस्टेंट और बिग बॉस फेम फरहाना भट्ट के साथ भी एक वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो में फरहाना सूट-बूट पहने फॉर्मल लुक में नजर आ रही थी। वहीं रुबीना को पहाड़ी ऑउटफिट में देखा गया था।
अक्सर पहाड़ी लुक में नजर आती है रुबीना दिलैक
बता दे कि रुबीना का पहाड़ों से गहरा नाता है। दरअसल इनका जन्म हिमाचल प्रदेश के शिमला में हुआ था। वहीं जैसे ही रुबीना को अपने बीजी शेड्यूल से समय मिलता है तो वे अपने होम टाउन चली जाती है। हिमाचल जाकर एक्ट्रेस वहीं के रंग में ढल जाती है। दरअसल वे वहां जाकर चूल्हे पर खाना बनाना, पेड़ों से फल तोड़ना और पहाड़ी ऑउटफिटस पहनना काफी पसंद करती है।

ढाई साल की हुई रुबीना दिलैक और Abhinav Shukla की ट्विन्स
जैसे कि हमने आपको पहले बताया कि रुबीना दिलैक खतरों के खिलाड़ी की शूटिंग के लिए केप टाउन में है। वहीं दूसरी तरफ इनके पति और एक्टर अभिनव शुक्ला दोनों बच्चों का ख्याल रख रहे है। दरअसल हाल ही में अभिनव ने अपनी जुड़वाँ बेटियों इधा और जीवा की एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए एक्टर ने बताया कि आज उनकी बेटियाँ ढाई साल की हो गई है।

बेटियों इधा और जीवा के लिए अभिनव ने लिखा प्यारा नोट
इस फोटो को शेयर करते हुए Abhinav Shukla ने कैप्शन में लिखा, “मेरे Troopers आज ढाई साल के हो गए है। ये कितनी प्यारी जर्नी रही है, इनके साथ एक भी दिन नीरस नहीं गया। सुबह की बेशर्त मुस्कानें, क्यूट और सिंपल से मांगे, सरल स्वभाव, सच्चे हग्स और इनका रोना। सैंकड़ों रातों की अधूरी नींद और मांसपेशियों की थकान इनके इतनी कम उम्र में मिले सच्चे प्यार और स्नेह के आगे मिट गई। हैप्पी अंतरिम बर्थडे E&J।”
