
Golmaal 5 Update : रोहित शेट्टी ने फैंस से किया वादा, ‘गोलमाल 5’ में रीक्रिएट करेंगे ये फेमस सीन
Golmaal 5 Update: रोहित शेट्टी ‘गोलमाल 5’ में भी ‘गोलमाल’ का एक फेमस सीन रीक्रिएट करने वाले है। हाल ही में उन्होंने एक वीडियो शेयर करते हुए…
गोलमाल फ्रेंचाइजी बॉलीवुड की सबसे सफल और पसंद की जाने फ्रेंचाइजी में से एक है। रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनने वाली इस फ्रेंचाइजी की पहली मूवी ‘गोलमाल: फन अनलिमिटेड’ 14 जुलाई 2006 को रिलीज हुई थी। वहीं आज इस फिल्म की रिलीज को 20 साल पुरे हो गए है। ऐसे में फिल्ममेकर ने एक प्यारा सा थ्रोबैक वीडियो शेयर करते हुए पुरानी यादों को ताजा किया है।
रोहित शेट्टी ने दिया Golmaal 5 Update
दरअसल ‘गोलमाल: फन अनलिमिटेड’ में अरशद वारसी और शरमन जोशी का कार रेस वाला एक सीन था, जिसमें शरमन एक महिला और और अरशद की वाइफ बने नजर आ रहे थे। वहीं हाल ही में रोहित शेट्टी ने एक हिंट दिया है कि गोलमाल के अगले पार्ट यानि गोलमाल 5 में भी इस पॉप्यूलर सीन को रीक्रिएट करेंगे।
रोहित शेट्टी ने Golmaal के बारे में फैंस से पूछा ये सवाल
दरअसल हाल ही में रोहित शेट्टी ने अपने इंस्टा अकाउंट से एक वीडियो शेयर करते हुए Golmaal 5 Update दिया है। इस वीडियो में अरशद और शरमन का ‘गोलमाल’ वाला पुराना सीन और इसके बाद एक नया सीन देखा जा सकता है। इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, “पुरानी यादों में खो गए। जब आपने पहली बार गोलमाल देखी थी, तो आपकी उम्र कितनी थी। हम वादा करते है कि आप उन खुशनुमा दिनों को एक बार फिर से जी सकेंगे। शूटिंग जारी है।”
2006 में रिलीज हुआ था गोलमाल का पहला पार्ट (Golmaal 5 Update)
बता दे कि रोहित शेट्टी की गोलमाल फ्रेंचाइजी के अब तक 4 पार्ट रिलीज हो चुके है। जो कुछ इस प्रकार है-
- पहला पार्ट: Golmaal: Fun Unlimited- 14 जुलाई 2006 को
- दूसरा पार्ट: Golmaal Returns- 29 अक्टूबर 2008 को
- तीसरा पार्ट: Golmaal 3- 5 नवंबर 2010 को
- चौथा पार्ट: Golmaal Again- 20 अक्टूबर 2017 को
Golmaal 5 Update: जल्द रिलीज होगा गोलमाल 5
वहीं अब इस फ्रेंचाइजी का पांचवा पार्ट यानि Golmaal 5 आने वाला है। दरअसल रोहित शेट्टी इन दिनों इसी फिल्म पर काम कर रहे है। वहीं इस बार इस फिल्म की स्टारकास्ट में भी थोड़ा बदलाव हुआ है। दरअसल शरमन जोशी गोलमाल के पहले पार्ट के बाद फिर से इस फ्रेंचाइजी में वापसी कर रहे है। वहीं अब कि बार यह फिल्म इसलिए भी खास होने वाली है, क्योंकि बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानि अक्षय कुमार भी अब कि बार इस लोकप्रिय फ्रेंचाइजी की अगली फिल्म का हिस्सा होने वाले है।
यह भी देखें:
Welcome To The Jungle से अक्षय कुमार का नया लुक आउट
Cannes 2026 से आलिया भट्ट का फर्स्ट लुक, फ्लोरल प्रिंट गाउन में कहर ढाते नजर आई एक्ट्रेस
