Takshakudu

Takshakudu में दिखेगा लापता लेडीज की ‘फूल’ का अनदेखा अवतार, जानिए कब और कहाँ रिलीज होगी फिल्म 

आमिर खान की फिल्म ‘लापता लेडीज’ में फूल कुमारी का किरदार निभाकर दर्शकों का दिल जीत लेने वाली एक्ट्रेस नितांशी गोयल जल्द ही फिल्म Takshakudu में नजर आएंगी। इस फिल्म में इनके साथ विजय देवरकोंडा क भाई आनंद देवरकोंडा लीड रोल में है।

आमिर खान प्रोडक्शन के बैनर तले बनी फिल्म लापता ले डीज (Laapataa Ladies) को दर्शकों का खूब प्यार मिला था। किरण राव के निर्देशन में बनी इस फिल्म में नीतांशी गोयल, प्रतिभा रांटा और स्पर्श श्रीवास्तव लीड रोल में नजर आए थे। इस फिल्म में नीतांशी ने एक सीधी-साधी लड़की फूल कुमारी का रोल निभाकर फैंस का खूब दिल जीत लिया था। वहीं अब इनकी नई फिल्म तक्शाकुडू (Takshakudu) के बारे में जानकारी सामने आई है।

Takshakudu फिल्म में नजर आएंगी नीतांशी गोयल

दरससल बॉलीवुड में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाने के बाद नीतांशी गोयल ने अब साउथ फिल्मों की तरफ रुख किया है।  ये जल्द ही फिल्म तक्शाकुडू में नजर आएंगी। हाल ही मेकर्स ने इस पैन इंडिया मूवी से नीतांशी का फर्स्ट लुक पोस्टर साझा किया है। इस पोस्टर में एक्ट्रेस को ब्राइड के लुक में देखा जा सकता है।

Nitnashi Goyal Takshakudu

नीतांशी ने शेयर किया Takshakudu का पोस्टर

वहीं इस पोस्टर को शेयर करते हुए नीतांशी ने एक खास कैप्शन भी लिखा है। उन्हों लिखा, “मिलिए करुणा से। ये दिल से महसूस करती है और दिल से प्यार करती है।”

कब और कहाँ देख सकेंगे Takshakudu मूवी

बताते चलें कि Takshakudu एक पैन इंडिया मूवी है, जिसका निर्देशन Vinod Anantoju ने किया है। वहीं इस फिल्म का निर्माण Suryadevara Naga Vamsi और Sai Sojanya ने किया है। इस फिल्म में विजय देवरकोंडा के भाई और एक्टर आनंद देवरकोंडा और नीतांशी गोयल लीड रोल में नजर आएंगे। वहीं फिलहाल इस फिल्म की अन्य कास्ट और रिलीज डेट के बारे में अभी ज्यादा जानकरी सामने नहीं आई है। परतुं आप इस फिल्म को सिनेमाघरों की बजाय सीधा ओटीटी प्लेटफार्म नेटफ्लिक्स पर देख पाएंगे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top