14 Years Of Ishaqzaade

14 Years Of Ishaqzaade: अर्जुन कपूर ने इंडस्ट्री में पुरे किए चौदह साल, कहा- ‘ऐसा लगता है जैसे अभी शुरूवात की हो’

14 Years Of Ishaqzaade: अर्जुन कपूर की डेब्यू फिल्म इशकजादे को आज चौदह साल पुरे हो गए है। वहीं इस खास मौके पर एक्टर ने…

बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर ने 14 साल पहले आई फिल्म इशकजादे से अपने एक्टिंग करियर की शुरूवात की थी। इस फिल्म में इनके साथ एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा लीड रोल में नजर आई थी। हबीब फैजल के निर्देशन में बनी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी और इस फिल्म से डेब्यू करने वाले अर्जुन को भी उनके काम के लिए काफी सराहा गया था। ऐसे में आज इस फिल्म की एनिवर्सरी (14 Years Of Ishaqzaade) पर एक्टर ने कुछ पुरानी यादों को ताजा किया है।

अर्जुन कपूर की डेब्यू फिल्म को चौदह साल पुरे (14 Years Of Ishaqzaade)

दरअसल हाल ही में अर्जुन कपूर ने इश्कजादे से अपनी और परिणीति चोपड़ा की कुछ तस्वीरें शेयर की है। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए अभिनेता ने कैप्शन में लिखा, “14 साल बाद भी, परमा, मुझे हर चीज की शुरूवात जैसा लगता है। इश्कजादे एक एक्टर के रूप में, सिनेमा में और आप सभी के साथ मेरी जर्नी की शुरूवात थी।”

हिट रही थी अर्जुन कपूर की डेब्यू फिल्म

14 Years Of Ishaqzaade: बता दे कि अर्जुन कपूर को अपनी डेब्यू फिल्म के लिए काफी सराहा गया था। इस फिल्म में उनके जबरदस्त स्क्रीन प्रेजेंस और एक्टिंग को लोगों ने काफी पसंद किया था।

अर्जुन कपूर की अन्य फिल्में

वहीं इश्कजादे के बाद अर्जुन कपुर ने ओरंगजेब, गुंडे, 2 स्टेटस, तेवर, की एंड का, हाफ गर्लफ्रेंड, विलेन्स रिटर्न्स और द लेडी किलर सहित कंई फिल्मों में काम किया। इन्हे पिछली बार मुद्दसर अजीज के निर्देशन में बनी फिल्म ‘मेरे हस्बैंड की बीवी’ में देखा गया था। इस फिल्म में इनके साथ भूमि पेडनेकर और रकुल प्रीत सिंह लीड रोल में नजर आई थी।

यह भी देखें: Mothers Day 2026: सनी देओल से लेकर सारा अली खान तक, बॉलीवुड सेलेब्स ने अपनी माताओं पर लुटाया प्यार 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top