
13 Years Of Aashiqui 2: मोहित सूरी ने मनाया ‘आशिकी 2’ के 13 साल पुरे होने का जश्न
13 Years Of Aashiqui 2: श्रद्धा कपूर और आदित्य रॉय कपूर की फिल्म ‘आशिकी 2’ को आज 13 साल पुरे होए गए है। इस खास मौके पर इस फिल्म के डायरेक्टर मोहित सूरी और स्टारकास्ट ने पुरानी यादों को ताजा किया है।
श्रद्धा कपूर-आदित्य रॉय की फिल्म ‘आशिकी 2’ को 13 साल पुरे
मोहित सूरी के निर्देशन में बनी और साल 2013 में रिलीज हुई फिल्म ‘आशिकी 2’ ब्लॉकबस्टर रही थी। इस फिल्म में आदित्य रॉय कपूर और श्रद्धा कपूर की जबरदस्त एक्टिंग ने दर्शकों का खूब दिल जीत लिया था। वहीं दमदार कहानी और इस फिल्म के गानों ने भी इसकी सफलता में एक बड़ी भूमिका निभाई थी। नतीजन, आज भी इस फिल्म के गाने फैंस के बीच काफी लोकप्रिय है। वहीं आज आदित्य और श्रद्धा की इस फिल्म को 13 साल पुरे हो गए है। इस खास मौके पर इस मूवी के डायरेक्टर ने एक प्यारा सा पोस्ट शेयर करते हुए पुरानी यादों को ताजा किया है।
मोहित सूरी ने यूँ मनाया (13 Years Of Aashiqui 2) जश्न
दरअसल हाल ही में मोहित सूरी ने ‘आशिकी 2’ के सेट से कुछ थ्रोबैक तस्वीरें शेयर की है। पहली तस्वीर में मोहित श्रद्धा और आदित्य को सीन समझाते हुए नजर आ रहे है। वहीं अन्य तस्वीरों में भी डायरेक्टर को इस फिल्म की अन्य कास्ट के साथ देखा जा सकता है।

कुछ प्रेम कहानियाँ कभी खत्म नहीं होती…
इन तस्वीरों को शेयर करते हुए मोहित सूरी ने एक प्यारा सा कैप्शन भी लिखा है। उन्होंने लिखा, “आशिकी 2 के 13 साल (13 Years Of Aashiqui 2) पुरे होने का जश्न। कुछ फिल्में बनाई नहीं जाती, बल्कि वे आपको बना देती है। सेट पर बिताया हुआ हर एक पल, हर खामोशी, हर आंसू, संगीत का हर एक सुर… ऐसा लगता था मानों हम उसे जी रहे हो, न कि केवल उसे बना रहे हो।”
निर्देशक ने आगे लिखा, “साल बीत गए लेकिन वो यादें अभी भी ताजा है। शुक्रिया अदा करने के लिए बहुत सारे लोग है, इतने कि मैं उनका नाम भी नहीं ले सकता। परतुं वे सभी इस फिल्म में जीवित है। आज मेरे मन में केवल कृतज्ञता का भाव है, इस फिल्म को मिले प्यार के लिए और जिस तरह से ये फिल्म अभी भी लोगों को आकर्षित करती है। कुछ प्रेम कहानियाँ कभी खत्म नहीं होती, वे बस हमेशा के लिए दिलों में बस जाती है।”
श्रद्धा ने किया प्यारा सा कमेंट (13 Years Of Aashiqui 2)
वहीं मोहित सूरी के इस पोस्ट पर श्रद्धा कपूर ने भी एक प्यारा सा कमेंट किया है। एक्ट्रेस ने इस पोस्ट के कमेंट सेक्शन में लिखा, “और कुछ फिल्ममेकर सिर्फ फिल्में नहीं बनाते वे करियर बनाते है। मोहित सूरी, हर साल आपके प्रति मेरी कृतज्ञता और बढ़ जाती है।”
