TV Show

Rubina Dilaik की दादी ने बनाई उनके लिए खास ड्रेस

Rubina Dilaik Grandmother : रुबीना दिलैक की 85 वर्षीय दादी ने उनके लिए खुद अपने हाथों से एक सुंदर सी ड्रेस बनाई। एक्ट्रेस ने इस ड्रेस को पहनकर…

मशहूर अभिनेत्री Rubina Dilaik

टीवी की मशहूर अभिनेत्री रुबीना दिलैक सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। वे अक्सर अपनी प्रोफेशनल लाइफ से जुड़े अपडेटस व अपनी खूबूसरत फैमिली फोटोज शेयर करती रहती है। इसी बीच हाल ही में एक्ट्रेस ने एक कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए अपनी दादी की तरफ से मिले एक अनमोल तोहफे की झलक दिखाई है।

Rubina Dilaik की दादी ने बनाई ड्रेस

दरअसल हाल ही में रुबीना दिलैक ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से कुछ तस्वीरें साझा की है। इन तस्वीरों में एक्ट्रेस अपनी दादी और उनकी बहन के साथ नजर आ रही है। वहीं इन फोटोज में एक्ट्रेस को हाथ से बुनी हुई एक रेड एंड ब्लैक कलर की ड्रेस पहने देखा जा सकता है। ये ड्रेस रुबीना की दादी की बहन ने खुद अपने हाथों से बुनी है।

अपनी छोटी दादी की तरफ से मिले इस अनमोल तोहफे की खुशी एक्ट्रेस की चेहरे पर साफ झलक रही है। वहीं इन तस्वीरों को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने अपनी दादी की छोटी बहन के लिए एक प्यारा सा नॉट भी लिखा है।

85 साल की उम्र में Rubina Dilaik की दादी ने खुद बुनी ड्रेस

रुबीना ने लिखा, “85 साल की उम्र और इतनी नजाकत से बुनना। मेरी दादी की छोटी बहन,  छोटी दादी ने मेरे लिए ये ड्रेस खुद अपने हाथों से बुनी है… और वो भी सिर्फ एक नहीं। ये हर साल हम सब के लिए कुछ न कुछ बुनती रहती है। ये उनका पैशन है, उनकी खुशी है और सच बताऊं, तो मेरे लिए सबसे बड़ी प्रेरणा भी।”

“जब दुनिया स्लो हो जाती है, तब भी उनके हाथ रुकते नहीं… सिर्फ प्यार और डेडिकेशन से चलती रहती है। आज जो भी पहना है ये सिर्फ एक ड्रेस नहीं है, ये उनकी मेहनत, उनका प्यार और उनकी कहानी है। अगर ये पैशन नहीं है तो फिर क्या है।”

अभिनेत्री रुबीना दिलैक की प्रोफेशनल लाइफ

बात करें प्रोफेशनल लाइफ कि तो रुबीना दिलैक पिछली बार अपने पति व एक्टर अभिनव शुक्ला के साथ टीवी शो ‘पति पत्नी और पंगा’ में नजर आई थी। वहीं इन दिनों रुबीना अपने पॉडकास्ट शो ‘किसी ने बताया नहीं होगा’ में व्यस्त चल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *