
कृति, नूपुर, स्टेबिन, वरुण धवन और वरुण शर्मा की मस्ती, ‘Tera Ho Jaun’ गाने पर खूब थिरकते दिखे सारे दोस्त
Tera Ho Jaun : इस दौरान कृति सेनन, नूपुर सेनन, वरुण धवन, वरुण शर्मा और स्टेबिन बेन को साथ में खूब मस्ती करते देखा जा सकता है। दरअसल ये सभी दोस्त…
बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन जल्द ही फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ में नजर आएँगे। कुछ दिनों पहले ही सी फिल्म का नया गाना तेरा हो जाऊँ (Tera Ho Jaun) रिलीज हुआ था। वहीं अब वरुण ने अपने दोस्तों की टोली के साथ के साथ इस गाने पर मजेदार रील बनाई है।
Tera Ho Jaun गाने पर दोस्तों संग थिरके वरुण धवन
दरअसल हाल ही में वरुण धवन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में उन्हें वरुण धवन को कृति सेनन, नूपुर सेनन, स्टेबिन बेन और वरुण शर्मा के साथ डांस और मस्ती करते देखा जा सकता है। दरअसल वीडियो की शुरूवात में सभी दोस्त मिलकर डांस करते हुए नजर आ रहे है। वहीं इसके बाद इनकी पागलपंती शुरू हो जाती है। वीडियो को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि ये सभी कलाकार कितनी प्यारी बॉन्डिंग शेयर करते है। वीडियो देखने के लिए क्लिक करें।
वहीं “Tera Ho Jaun”वीडियो के अंत में वरुण शर्मा दर्शकों से वरुण धवन की फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ देखने की गुजारिश भी करते है। वहीं इस वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा, “तेरा हो जाऊं… पागलपंती के साथ। अंत बिलकुल भी मिस मत करना।”
है जवानी तो इश्क होना है’ 5 जून को होगी रिलीज
बता दे कि वरुण धवन की अपकमिंग फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ 5 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म का निर्देशन डेविड धवन ने किया है। इस फिल्म में वरुण धवन के अलावा पूजा हेगड़े, मृणाल ठाकुर, मौनी रॉय, मनीष पॉल और चंकी पांडे सहित कंई सितारे नजर आएँगे।
यह भी जरूर देखें:
