
The India Story Teaser रिलीज, आँखें खोल देगी काजल अग्रवाल और श्रेयस तलपड़े की फिल्म की कहानी
The India Story Teaser: काजल अग्रवाल और श्रेयस तलपड़े की फिल्म ‘द इंडिया स्टोरी’ का टीजर रिलीज हो गया है। यह फिल्म फसलों पर कीटनाशक के बढ़ते इस्तेमाल और इससे मानव जीवन पर पड़ने वाले दुष्प्रभाव को उजागर करती है।
काजल अग्रवाल और श्रेयस तलपड़े की अपकमिंग फिल्म द इंडिया स्टोरी’ लंबे समय से चर्चा में बनी हुई है। कुछ दिनों पहले ही मेकर्स ने इस फिल्म की एक छोटी सी झलक साझा की थी। वहीं आज इस फिल्म का टीजर (The India Story Teaser) भी रिलीज कर दिया गया है। बता दे कि यह फिल्म केवल मनोरंजन के उद्देश्य से नहीं बल्कि ये एक गंभीर और बेहद जरुरी मेसेज भी देती है।
The India Story Teaser हुआ रिलीज
दरअसल ‘द इंडिया स्टोरी’ की कहानी खाने में मिलावट फसलों पर काफी ज्यादा कीटनाशक का इस्तेमाल और इससे आम जनता के जीवन पर पड़ने वाले दुष्प्रभाव को दिखाया गया है। दरअसल इस फिल्म में काजल ने एक वकील की भूमिका निभाई है। जबकि श्रेयस एक गरीब पिता के रूप में नजर आ रहे है, जिसकी 7 साल की बच्ची की कैंसर से मौत हो जाती है।
The India Story Teaser में वकील बनी काजल अग्रवाल
वहीं वकील बनी काजल अग्रवाल इस बच्ची की मौत का जिम्मेदार किसान, सरकार और हर उस इंसान को ठहराती है जो फूड में मिलावट करता है। कोर्ट में उन्हें हर उस आम इंसान के लिए आवाज उठाते देखा जा सकता है, जिसपर इस मिलावटी भोजन का असर पड़ता है।
The India Story Release Date
बताते चलें कि द इंडिया स्टोरी फिल्म की कहानी सागर बी. शिंदे ने लिखी है, वहीं इस फिल्म को चेतन डीके ने डायरेक्ट किया है। यह फिल्म 24 जुलाई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
यह भी देखें:
