Childrens Day: काजोल ने अपने दोनों बच्चों बेटी न्यासा और बेटे युग की तस्वीरें शेयर करते हुए बताया कि ये दोनों उनके..हर साल 14 नवंबर को भारत में बाल दिवस (Childrens Day) मनाया जाता है। दरअसल ये दिन भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है। आज इस खास दिन पर कंई लोग अपने अपने बचपन को याद करते है जबकि कुछ अपने बच्चों की तस्वीरें शेयर कर उन्हें विश कर रहे है। वहीं बॉलीवुड के मशहूर कपल अजय देवगन और काजोल ने भी अपने बच्चों की कुछ प्यारी सी तस्वीरें शेयर करते हुए उन्हें विश किया है।
Childrens Day पर काजोल का पोस्ट
दरअसल हाल ही में
काजोल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपनी दोनों बच्चों की तस्वीरें शेयर की है। इस तस्वीर में न्यासा और युग को दुर्गा पुजा पंडाल में देखा जा सकता है। वहीं इस फोटो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने अपने दोनों बच्चों को बाल दिवस की शुभकामनाएँ दी है।

बच्चों के लिए लिखा प्यारा नोट
दअसल इस तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, “उन बच्चों को बाल दिवस की शुभकामनाएँ, जिन्हे मैंने बनाया है। उम्मीद है कि आपके सभी मजेदार कारनामों एक वीडियो बनेंगे, जिनका मैं हमेशा मजाक उड़ा सकूंगी। हैप्पी चिल्ड्रन डे।”
अजय देवगन का Childrens Day स्पेशल पोस्ट
वहीं अजय देवगन ने भी अपने बच्चों और भतीजों की एक प्यारी सी तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में काजोल को सभी बच्चों के साथ पोज देते देखा जा सकता है। वहीं इस तस्वीर को शेयर करते हुए अजय ने कैप्शन में लिखा, “दुनिया के हर बच्चे को ढेर सारा प्यार, खुशियाँ और अनगिनत आशीर्वाद। खासकर मेरे प्यारे बच्चों को बाल दिवस की शुभकामनाएँ।”

यह भी देखें:
Parineeti Chopra के बर्थडे पर पति राघव चड्डा ने शेयर किया प्यार भरा पोस्ट, खुद को बताया दुनिया का सबसे खुशकिस्मत पति Vijay Deverakonda और रश्मिका मंदाना ने ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब, ‘कॉफी विद करण’ कॉन्ट्रोवर्सी पर तोड़ी चुप्पी लेखक: KushamKusham Filmy Ghost के लेखक हैं। उन्होंने M.Com और पत्रकारिता की डिग्री हासिल की है। उन्हें मनोरंजन जगत की खबरों में खास रुचि है और वे यहाँ बॉलीवुड और टीवी से जुड़ी खबरें लिखते हैं।