Aditya Roy Kapur

Birthday Special: ‘आशिकी 2’ से लेकर ‘ये जवानी है दीवानी’ तक, Aditya Roy Kapur की 5 ऐसी फिल्में है जो इनके हर फैंस को देखनी चाहिए

Aditya Roy Kapur… बॉलीवुड के ऐसे एक्टर, जिन्होंने अपने दमदार अभिनय और शानदार स्क्रीन प्रेजेंस से दर्शकों के दिलों में अपनी खास जगह बनाई है। ‘आशिकी 2’ में इनका राहुल जयकर का दर्द भरा किरदार हो या फिर ‘ये जवानी है दीवानी’ में अवि का बेमिसाल दोस्ती वाला किरदार, इन्होने अपने करियर के हर मोड़ पर कंई ऐसे किरदार निभाए है, जो दर्शकों के दिलों में गहरी छाप छोड़ देते है। बता दे कि आज 16 नवंबर को आदित्य अपना 41वां जन्मदिन मना रहे है। तो चलिए इस खास मौके पर हम आपको इनकी कुछ ऐसी फिल्मों के बारे में बताने जा रहे है, जो इनके डाई-हार्ड फैंस को जरूर देखनी चाहिए।

Aditya Roy Kapur की ‘आशिकी 2’

वर्ष 2013 में रिलीज हुई आशिकी 2 आदित्य रॉय कपूर के करियर के लिए मील का पत्थर साबित हुई। मोहित सूरी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में आदित्य लीड रोल में थे। दरअसल इस मूवी में इन्होने एक मशहूर सिंगर राहुल जयकर का किरदार निभाया था, जो अपने जीवन की परेशानियों से काफी दुखी था। इस मूवी में आदित्य के साथ श्रद्धा कपूर लीड रोल में नजर आई थी।यह मूवी क्यों देखनी चाहिए-अगर आप आदित्य रॉय कपूर के डाई-हार्ड फैन है तो आपको जीवन में एक बार ये मूवी तो जरूर देखनी चाहिए। दरअसल इसमें आदित्य की दमदार एक्टिंग, राहुल जयकर का इमोशनल और किरदार, शानदार म्यूजिक और श्रद्दा व आदित्य की जबरदस्त केमस्ट्री कुछ ऐसे कारण है, जिनकी वजह से आपको ये मूवी जरूर देखनी चाहिए।Aditya Roy Kapur

The Night Manger

‘द नाइट मैनेजर’ एक मूवी तो नहीं लेकिन वेब सीरीज है। साल 2023 में रिलीज हुई इस सीरीज में आदित्य रॉय कपूर ने अपने करियर की बेस्ट परफॉर्मेंस में से एक दी है। इस शो में इन्होने शान सेनगुप्ता का किरदार निभाया था। शान एक पूर्व सैनिक होते है, हालाँकि बाद में वे एक होटल में नाइट मैनेजर के रूप में ड्यूटी करते है।इस शो में में Aditya Roy Kapur के साथ अनिल कपूर लीड रोल में नजर आए थे। हालाँकि इतने मंझे हुए कलाकार के अपोजिट भी आदित्य ने अपने किरदार को काफी अच्छी तरह से निभाया।Aditya Roy Kapur

Malang

साल 2020 में रिलीज हुई ‘मलंग’ मूवी के लिए Aditya Roy Kapur ने काफी मेहनत की थी। दरअसल इस मूवी के लिए इन्होने शानदार मस्कुलर फिजिक बनाई थी। इतना ही नहीं अद्वैत ठाकुर के किरदार में इन्होने अपने दर्द और गुस्से को काफी प्रभावशाली तरीके से पर्दे पर उतारा था। वहीं एक्शन सीन्स में इनकी एनर्जी और स्क्रीन प्रेजेंस काफी शानदार थी।अगर आपक Aditya Roy Kapur  के प्रसंशक है, तो आपको उनकी ये फिल्म बिल्कुल भी मिस नहीं करनी चाहिए। इस मूवी में आपको आदित्य की रोमांटिक हीरो की छवि से अलग इनका जूनून गुस्सा और दर्द भरा अवतार देखने को मिलता है।Aditya Roy Kapur
Ok Jaanu
वर्ष 2017 में रिलीज हुई ‘ओके जानू’ मूवी ने वैसे तो बॉक्स ऑफिस पर कोई खास प्रदर्शन नहीं नहीं किया था। हालाँकि यह फिल्म Aditya Roy Kapur के Romantic Era फैंस को जरूर देखनी चाहिए। इस फिल्म में आदित्य के साथ श्रद्धा कपूर लीड रोल में नजर आई थी। फिल्म में इन दोनों की रोमांटिक केमस्ट्री इसका सबसे बड़ा आकर्षण है। इसके अलावा इस फिल्म के गाने जैसे Jee Lein और Enna Sona आदि को भी काफी पसंद किया गया था।Aditya Roy Kapur
ये जवानी है दीवानी (Yeh Jawaani Hai Diwani)
अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी ये जवानी है दीवानी (Yeh Jawaani Hai Diwani) साल 2013 की सुपर हिट फिल्मों में से एक थी। प्यार, दोस्ती, जिंदगी के बीच संतुलन, आजादी और सपनों के इर्द-गिर्द घूमती इस फिल्म की कहानी 4 दोस्तों के बारे में थी और ये दोस्त थे-
  • रणबीर कपूर (कबीर थापर, बनी)
  • दीपिका पादुकोण (नैना तलवार)
  • आदित्य रॉय कपूर (अवि)
  • कल्कि कोचलिन (अदिति)
बता दे कि इस फिल्म में Aditya Roy Kapur ने अविनाश उर्फ अवि का किरदार निभाया था। अवि, बनी का सबसे करीबी दोस्त होता है, जो वैसे तो काफी मजाकिया और लाइफ को खुलकर जीने वाला इंसान होता है। हालाँकि बनी के विदेश चले जाने के बाद अवि का किरदार अकेलेपन और भावनात्मक संघर्ष से भी झुझते दिखाई देता है। अगर इस मूवी में  आदित्य की परफॉर्मेंस की बात करे तो उनके दमदार स्क्रीन प्रेजेंस और कॉमिक टाइमिंग ने दर्शकों का खूब दिल जीत लिया था।Aditya Roy Kapur

यह खबर शेयर करें:

WhatsApp Facebook X

लेखक: Kusham

Kusham Filmy Ghost के लेखक हैं। उन्होंने M.Com और पत्रकारिता की डिग्री हासिल की है। उन्हें मनोरंजन जगत की खबरों में खास रुचि है और वे यहाँ बॉलीवुड और टीवी से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top