Shraddha Kapoor Saree Look

Shraddha Kapoor: येलो साड़ी में बीच किनारे इतराते दिखी श्रद्धा कपूर, तस्वीरें शेयर कर पुछा- ‘किस मिट्टी के बने हो आप’

Shraddha Kapoor Saree Look: बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ईथा (Eetha) को लेकर चर्चा में बनी हुई है। वहीं अब इनकी कुछ लेटेस्ट तस्वीरें सामने आई है, जिसमें ये पीले रंग की साड़ी पहने beach पर नजर आ रही है।

Shraddha Kapoor Saree Look

श्रद्धा कपूर की अपकमिंग फिल्म ईथा (Eetha) का फैंस अब लंबे समय से इंतजार कर रहे है। वहीं अब फैंस का ये इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है। दरअसल यह फिल्म जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। इससे पहले आज श्रद्धा ने अपनी कुछ लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की है, जिसमें वे ट्रेडिशनल लुक में नजर आ रही है।दरअसल श्रद्धा ने कुछ समय पहले ही अपनी कुछ लेटेस्ट फोटोज साझा की है। इन तस्वीरें में श्रद्धा पीले रंग की शिफॉन की साड़ी पहने काफी ग्रेसफुल लुक में नजर आ रही है। साड़ी के बॉर्डर पर पिंक कलर की कढ़ाई की गई है, जो इसे और भी प्यारा लुक दे रही है। श्रद्धा ने अपनी इस साड़ी को हल्के गुलाबी ब्लाउज के साथ पेयर किया था, जिसपर काफी खूबसूरत फ्लावर एम्ब्रोइडरी की गई थी।
Shraddha Kapoor Saree Look
Shraddha Kapoor Saree Look (1)

नोज पिन और खुले बालों के साथ श्रद्धा ने पूरा किया साड़ी लुक

वहीं इस प्यारी सी साड़ी के साथ श्रद्धा कपूर ने मैचिंग ज्वैलरी कैरी की। गले में हैवी चोकर नेकलेस, इयरिंग्स और नोज पिन के साथ उन्होंने अपने लुक को कंप्लीट किया था। इस दौरान एक्ट्रेस ने हाथों में प्यारी सी पिंक एंड गोल्डन कलर की चूड़ियाँ भी पहनी थी, जो उनके इस लुक में और भी चार-चाँद लगा रह थी।हेयर एंड मेकअप की बात करें तो एक्ट्रेस ने अपनी इस लुक के साथ काफी नेचुरल मेकअप किया था। माथे पर छोटी सी बिंदी और खुले बालों के साथ वे काफी प्यारी लग रही थी।
Shraddha Kapoor in yellow saree
Shraddha Kapoor Saree Look (2)

श्रद्धा ने समंदर किनारे दिए पोज

सामने आई तस्वीरें में श्रद्धा को समंदर किनारे एक से बढ़कर एक पोज देते देखा जा सकता है। कुछ तस्वीर में हँसते-मुस्कुराते तो कंई फोटोज में उन्हें काफी किलर लुक में देखा जा सकता है। वहीं इन फोटोज को शेयर करते हुए ‘आशिकी 2’ फेम एक्ट्रेस ने एक प्यारा सा कैप्शन भी लिखा है। उन्होंने लिखा, “किस मिट्टी के बने हो आप ?” इसके बाद उन्होंने कमेंट सेक्शन में लिखा, “बस धुप से झप्पी मिली।”
Shraddha Kapoor smiling in saree look
Shraddha Kapoor Saree Look (3)
फैंस को पसंद आया Shraddha Kapoor Saree Look
श्रद्धा कपूर का ये साड़ी लुक उनके फैंस को काफी पसदं आ रहा है। कमेंट सेक्शन में कंई फैंस ने उनकी तारीफ की है, वहीं श्रद्धा ने भी अपने कंई फैंस के कमेंट का रिप्लाई किया है। दरअसल एक प्रसंशक ने इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, ‘साड़ी में आप- ये मेरा फेवरेट जॉनर है।’ फैन के इस कमेंट का रिप्लाई देते हुए श्रद्धा ने लिखा, ‘तब तो ईथा आप के लिए ही बनी है।’ एक फैन ने लिखा, ‘Beach पर ट्रेडिशनल पहनने का ट्रेंड चालू करवाओगी क्या ?’ एक्ट्रेस ने अपने इस फैंस को जवाब देते हुए लिखा, ‘हर जगह ट्रेडिशनल पहनने का ट्रेंड चालू करवाउंगी।’

यह खबर शेयर करें:

WhatsApp Facebook X

लेखक: Kusham

Kusham Filmy Ghost के लेखक हैं। उन्होंने M.Com और पत्रकारिता की डिग्री हासिल की है। उन्हें मनोरंजन जगत की खबरों में खास रुचि है और वे यहाँ बॉलीवुड और टीवी से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top