रणबीर कपूर की ‘Ramayana’ के सेट से कुछ BTS तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इन तस्वीरों में रणबीर को अपनी बेटी राहा कपूर संग…बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर पिछले काफी समय से अपनी फिल्म Ramayana: Part 1 को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। वहीं यह फिल्म अब सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है, जिसे बाद से ही सोशल मीडिया पर दर्शकों की प्रतिक्रिया भी आनी शुरू हो गई है। इसी बीच हाल ही में आलिया भट्ट ने भी इस फिल्म के सेट से कुछ बीटीएस तस्वीरें शेयर की है।
Ramayana के सेट से BTS तस्वीरें
दरअसल हाल ही में आलिया भट्ट ने
ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से कुछ तस्वीरें शेयर की है। इन तस्वीरों में रणबीर को भगवान राम के गेटअप में देखा जा सकता है। वहीं इस दौरान उनकी नन्ही बेटी राहा भी उनके साथ नजर आ रही है।
बेटी राहा संग दिखे रणबीर कपूर
पहली तस्वीर में रणबीर अपनी लाड़ली को किस करते नजर आ रहे हैं। वहीं एक तस्वीर में उन्हें अपनी राजकुमारी को धूप से बचाते देखा जा सकता है। इन तस्वीरों को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि रणबीर अपनी बेटी राहा संग कितनी प्यारी बॉन्डिंग शेयर करते हैं।
आलिया ने Ramayana की रिलीज पर कही ये बात
वहीं इन फोटोज को शेयर करते हुए
आलिया ने अपने पति के लिए एक प्यारा सा कैप्शन भी लिखा है। उन्होंने लिखा, “आपने इसमें अपनी पूरी जान लगा दी और फिर भी उसके लिए आपके पास सब कुछ बचा रहा। मुझे आप पर बहुत गर्व है, रणबीर और उन सभी लोगों पर भी, जिन्होंने फिल्मों के इस शानदार अनुभव में अपना पूरा दिल और जान लगा दी। कुछ कहानियाँ हम सभी से बड़ी होती है और रामायण उन्हीं में से एक है।”
सिनेमाघरों में रिलीज हुई Ramayan
बता दें कि नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी ‘रामायण: पार्ट 1’ आज यानि 5 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म में रणबीर कपूर के साथ साई पल्लवी लीड रोल में है। इसके अलावा भी यश, सनी देओल, रवि दुबे और लारा दत्ता सहित कई सितारे नजर आएँगे।
रामायण: पार्ट 1 के बारे में
नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी रामायण दो हिस्सों में बन रही फिल्म है। पहले भाग में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी सीता और यश रावण के किरदार में हैं। सनी देओल हनुमान और रवि दुबे लक्ष्मण के रोल में नज़र आ रहे हैं। फिल्म को प्राइम फोकस स्टूडियोज़ और मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस ने बनाया है, जबकि इसके विज़ुअल इफेक्ट्स DNEG ने तैयार किए हैं।
रिलीज़ और दूसरा भाग
रिलीज़ तारीख़ को लेकर बनी उलझन के बाद मेकर्स ने पुष्टि की थी कि फिल्म का पहला भाग 5 नवंबर 2026 को दिवाली से पहले रिलीज़ होगा। इससे पहले 3 नवंबर को मुंबई में फिल्म का प्रीमियर हुआ था। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म का दूसरा भाग 2027 की दिवाली पर रिलीज़ होने की योजना है।
लेखक: KushamKusham Filmy Ghost के लेखक हैं। उन्होंने M.Com और पत्रकारिता की डिग्री हासिल की है। उन्हें मनोरंजन जगत की खबरों में खास रुचि है और वे यहाँ बॉलीवुड और टीवी से जुड़ी खबरें लिखते हैं।