Anushka Ranjan: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का रंजन आज अपना 36वां जन्मदिन मना रही है। इस खास मौके पर उनके पति और एक्टर आदित्य सील…
बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का रंजन (Anushka Ranjan) आज 1 अक्टूबर को अपना 36वां जन्मदिन मना रही है। इस खास दिन पर इंडस्ट्री से उनके कंई दोस्तों ने उन्हें शुभकामनाएँ दी है। वहीं अब अनुष्का के पति और एक्टर आदित्य सील ने भी एक प्यारा सा पोस्ट शेयर करते हुए उन्हें शुभकामनाएँ दी है।
Anushka Ranjan के बर्थडे पर पति आदित्य ने लुटाया प्यार
दरअसल हाल ही आदित्य सील ने अपनी वाइफ अनुष्का रंजन के साथ कंई अनदेखी सी तस्वीरें साझा की है। इन तस्वीरों में इस कपल के रिश्ते की शुरूवात से लेकर इनके पेरेंट्स बनने तक का सफर देखा जा सकता है। वहीं इन तस्वीरों के साथ एक्टर ने अपनी वाइफ के लिए एक प्यारा सा कैप्शन भी लिखा है।
हैप्पी बर्थडे वीरा और माही की माँ… आदित्य सील
आदित्य ने अपनी लेडी लव के लिए लिखा, “कहाँ से शुरू हुए अंत तक जाएंगे। तुमने मुझे कंई तरह से पूरा किया है। मेरी लाइफ लाइन, मेरी पार्टनर, मेरी सोलमेट… काश मेरे पास ऐसे शब्द या भावनाएँ होती जो इतनी गहरी और मजबूत होती कि मैं तुम्हे सच में बता पाता कि मेरा दिल तुम्हारे लिए क्या महसूस करता है। तुम मेरी हो। हैप्पी बर्थडे वीरा और माही की माँ।”
Anushka Ranjan ने पति की पोस्ट पर किया ये कमेंट
वहीं अनुष्का ने भी इस पोस्ट पर एक प्यारा सा कमेंट करते हुए उन्हें अपने पति को थैंक्यू कहा है। उन्होंने इस पोस्ट के कमेंट सेक्शन में लिखा, “आई लव यू, मेरे जान बाबा। आप जो भी मेरे लिए और अब हमारी बेटियों के लिए करते हो उसके लिए धन्यवाद। हम बहुत खुशनसीब है।”
हाल ही में पेरेंट्स बने है Anushka Ranjan- Aditya Seal
बता दे कि अनुष्का रंजन के लिए ये जन्मदिन काफी खास है। दरअसल माँ बनने के बाद ये उनका पहला बर्थडे है। जानकारी के लिए बता दे कि अनुष्का ने अगस्त 2026 में जुड़वाँ बेटियों को जन्म दिया था।
आदित्य और अनुष्का ने एक पोस्ट शेयर करते हुए अपनी बेबी गर्ल्स के जन्म की जानकारी दी थी। बता दे कि इस कपल ने अपनी बेटियों को काफी प्यारे नाम दिए है। इन्होंने अपनी एक बेटी का वीरा और दूसरी का माही नाम रखा है।





